एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बलिया में अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, गैस के दाम और बिजली की कीमतों पर कही यह बात

Balia News: अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे 'बाबा मुख्यमंत्री' कहते हैं कि वो 24 घंटे काम करते हैं लेकिन आज सरकार में 11 लाख पद खाली हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश स्थित बलिया (Balia News) में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने जनसभा की. इस दौरान उन्होंने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में पुलिस और फौज में नौजवानों के लिए भर्ती निकालने का काम करेंगे. 11 लाख सरकारी पद भी खाली पड़े हैं जिसे समाजवादी पार्टी भर कर नौजवानों को नौकरी देने का काम करेगी.

महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने खुद को भागयशाली बताते हुए गैस बांटे, लेकिन बीजेपी और उसके लोगों को यह बताना चाहिए था कि जब वे सिलेंडर बांट रहे थे तो यह 400 रुपये था और अब जब वे वोट मांग रहे हैं तो उसकी कीमत 1000 रुपये है.

 ये लोकतंत्र बचाने का चुनाव- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा- यह चुनाव छलिया बनाम बलिया का है. उन्होंने कहा कि विकास की जो गति समाजवादी पार्टी की सरकार में थी हम और तेजी से आगे ले जाएंगे क्योंकि विकास होगा तो हमारा किसान खुशहाल होगा हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा. पूर्व सीएम ने कहा कि ये लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. बलिया के लोगों ने हमेशा क्रांतिकारी रास्ता अपनाया है इस बार बलिया के लोगों साइकिल की मदद कर देना.

उन्होंने कहा कि ये भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है. फेफना में अखिलेश यादव ने कहा कि पांच चरण का मतदान हुआ. समाजवादी पार्टी गठबंधन सबसे आगे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि छठे चरण में बलिया की जनता भाजपा को छांट देगी.

आज सरकार में 11 लाख पद खाली- अखिलेश यादव
वहीं बलिया के ही बांसडीह में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी यहां पर हमें बुजुर्ग दिखाई दे रहे हैं, किसान दिखाई दे रहे हैं, किसी किसान की आय दोगुनी हुई हो तो आप बता दो. उन्होंने कहा कि हमारे 'बाबा मुख्यमंत्री' कहते हैं कि वो 24 घंटे काम करते हैं लेकिन आज सरकार में 11 लाख पद खाली हैं. सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ बोलने वाले भाजपा के लोग समय-समय पर जनता को छलने का काम करते हैं. छलिया लोगों को बलिया जवाब देगा.

उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी- सपा नेता
उन्होंने कहा कि इस बार बलिया के लोग अपनी ताकत से और धुआंधार वोटिंग करके भाजपा का धुआँ निकालेंगे. सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली इतनी महंगी हो गई है कि जब भी बिल आता है तो जनता को करंट लगता है. इसलिए समाजवादियों ने तय किया है कि सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. आपको कोई बिल नहीं देना पड़ेगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पता किया है, उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं. सरकार बनने पर B.Ed, TET, B.P.Ed. नौजवानों को समायोजित करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दिया. बलिया के नौजवानों बताओ नौकरी कहां है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget