एक्सप्लोरर

Khatauli By-Election 2022: खतौली उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मदन भैया की मुश्किलें बढ़ीं, रद्द हो सकता है नामांकन

Khatauli Bypoll: एडवोकेट शिवराज त्यागी ने खतौली उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवार मदन भैया के नामांकन को रद्द करने लिखित शिकायत दी है. उन्होंने मदन भैया के पर्चे में कई त्रुटियां बताई हैं.

Khatauli By-Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद की खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया (Madan Bhaiya) के सामने नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. मदन भैया के नामांकन पर्चे को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आपत्ति दर्ज करवाई गई और उनके नामांकन (Nomination) को खारिज करने की मांग की गई है. इस लिखित शिकायत पर कल सुनवाई होनी है. शिकायतकर्ता ने प्रारूप 26 नियम 4 (क) में त्रुटियों का हवाला दिया है. 

मदन भैया का पर्चा रद्द करने की मांग 
सपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया का नामांकन रद्द करने की मांग करने वाले शिकायतकर्ता एडवोकेट शिवराज त्यागी ने कहा कि प्रारूप 26 (क) वह शपथ पत्र होता है जिसमें आपराधिक इतिहास, आपकी संपत्ति क्या है, सब कुछ उसमें लिखना पड़ता है. इसमें कुछ अनियमितताएं हैं सबसे पहली तो ये कि उसके पहले पर्चे पर डेट नहीं है आखिरी के पेज पर डेट डाल दी गई है जबकि 11 पदों पर कोई डेट नहीं है और न ही छोटी मुहर कॉलम बंद होने के बाद लगी है. एफिडेविट में प्रथम इत्तला रिपोर्ट संख्या का कॉलम है, जिसमें रिपोर्ट की संख्या होनी चाहिए जबकि उसमें मुकदमा अपराध संख्या भर दी गई है. इस तरह की अनियमितताएं हैं. 

एडवोकेट शिवराज त्यागी ने कहा कि जो शपथ पत्र प्रारूप 26 नियम क में दिया गया वो सही नहीं है. इसलिए हमने रिटर्निंग ऑफिसर को आपत्ति दाखिल की है. कल इस पर बहस होगी और हमें सुना जाएगा. राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मदन भैया के खिलाफ हमने आपत्ति दाखिल की है. शायद इनके द्वारा पर्चे डाले गए थे, शिकायतकर्ता ने कहा कि मुझे ये भी पता लग रहा है विक्रम सैनी जी बता रहे थे कि शायद इन्होंने जाति भी लिखी है, इसमें जांच होगी. इसमें जितनी भी अनियमितताएं है उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Khatauli Bypoll: खतौली में लड़ाई रोचक, BJP के लिए कई चुनौती, BSP, कांग्रेस समेत इन पार्टियों ने आसान की सपा की राह

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
सपा चीफ पर आकाश आनंद का निशाना, 'थोड़े कंफ्यूज...', कांग्रेस-BJP को भी घेरा
अखिलेश यादव पर आकाश आनंद का का तंज, कांग्रेस-BJP को भी घेरा
रामपुरः साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी, 50 लाख के लेन देन का खुलासा
रामपुरः साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी, 50 लाख के लेन देन का खुलासा
UPSSSC PET 2026: आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक अभ्यर्थी देख सकेंगे अपना स्कोर
UPSSSC PET 2026: आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक अभ्यर्थी देख सकेंगे अपना स्कोर

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget