एक्सप्लोरर

Khatauli By-Election: खतौली उपचुनाव में जीत को लेकर आरएलडी विधायक ने किया बड़ा दावा, कहा- 'बीजेपी की झोली खाली'

Khatauli By-Election 2022: विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि खतौली उपचुनाव में रालोद गठबंधन ने मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है. हमें यहां से ऐतिहासिक जीत मिलेगी.

Khatauli By-Election 2022: मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की खतौली विधानसभा (Khatauli) में होने वाले उपचुनाव को लेकर गठबंधन विधायक चंदन सिंह चौहान (Chandan Singh Chauhan) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उपचुनाव में आरएलडी गठबंधन उम्मीदवार की जीत का दम भरते हुए कहा कि आगामी 8 दिसंबर को मदन भैया (Madan Bhaiya) को ऐतिहासिक जीत मिलेगी. वहीं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) की झोली अभी खाली है, ऐसे में उनकी तरफ से तमाम अनर्गल बयानबाजी उनके वीर मुख से देखने को मिलेगी. 

खतौली में गठबंधन की जीत का दावा
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से गठबंधन विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव है. ऐसे में रालोद, सपा और आजाद समाज पार्टी ने संयुक्त रूप में मदन भैया को अपना प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने कहा कि मदन भैया को अभूतपूर्व समर्थन सर्व समाज का मिलने जा रहा है और 8 दिसंबर को संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी एतिहासिक जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक मुद्दे और सकारात्मक राजनीति को जीवित रखकर सर्व समाज को जोड़ने और संविधान को जोड़ने की बात को लेकर चुनाव में जा रहे हैं और हमेशा पॉजिटिव बात को अभूतपूर्व समर्थन मिलता है.

बीजेपी पर लगाया ये आरोप
विधायक चंदन सिंह चौहान ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खतौली विधान सभा विकास की राजनीति में पिछड़ा हुआ था और एक नफरत का माहौल जो था उसको पाटकर सर्व समाज को जोड़ के एक ऐतिहासिक जीत खतौली की जनता गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया को देने का काम करेगी. मदन भैया वोट धनी हैं उन्हें सर्वसमाज का वोट मिलता आया है. वो चार बार विधायक रह चुके हैं और इस बार भी उन्हें बंपर समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि रालोद, सपा और आजाद समाज पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ये चुनाव लड़ाने का काम करेगा. 

संजीव बालियान के गली-गली में बाहुबली वाले बयान पर मीरापुर विधायक ने कहा कि इस तरह की अनर्गल बयानबाजी और देखने को मिलेगी, क्योंकि बीजेपी की झोली खाली है, ऐसे बयान उनके वीर मुख से और भी देखने को मिलेंगे. हमें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता. 

चंदन चौहान ने कहा कि हम अपनी बात को अपने घोषणापत्र को अपने नेताओं की मूलभूत भावनाओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे और मुझे पूरा भरोसा है जनता का अपार जनसमर्थन गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मदन भैया को मिलेगा. हाल ही में लोकदल छोड़कर बीजेपी में गए हैं अभिषेक चौधरी के सवाल पर कहा कि इस बात का कोई बहुत ज्यादा फर्क तो पड़ने वाला नहीं है. उनकी मर्जी है देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है जिसका जो मन है लेकिन कोई साथी जाता है तो उसका दुख होता है. 

ये भी पढ़ें- UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाय चुनाव के एलान में अभी और होगी देरी, अब ये वजह आई सामने

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget