एक्सप्लोरर

पहलगाम को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान पर भड़के केशव, कहा- हिंदुओं का वोट भी चाहिए और...

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ऐसा बयान दिया जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भड़क गए हैं,

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सपा चीफ ने कहा था कि पहलगाम घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. आतंकवादियों का मुख्य मकसद डर पैदा करना. नुकसान करना, प्रदेश और देश के कारोबार को रोकना और लोगों को परेशानी पहुंचाना है. आतंकवादी किसी धर्म के नहीं है. आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है.

अखिलेश के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- आतंकवादियों ने पहलगाम में सपा बहादुर अखिलेश यादव जैसे बेलगाम नेताओं की यह धारणा उलट दी है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. आतंकवाद का धर्म पक्का होता है. पहलगाम में आतंकवादी धर्म पूछकर ही हिंदुओं को मार रहे थे. लेकिन जनाब ने 'कान में रूई' डाल रखी है जिसके कारण कुछ भी सुनने में लाचार हैं. पीडीए के नाम पर हिंदुओं को 'गुमराह' करके उनको हिंदुओं का वोट भी चाहिए. यह सपा बहादुर की हकीकत है.

इससे पहले भी केशव ने अखिलेश द्वारा एक वीडियो शेयर किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया था कि सपा चीफ ने पहलगाम हमले का अधूरा वीडियो शेयर किया था. एक्स पर ही केशव ने लिखा था- आधा सच बताने की बीमारी से बुरी तरह ग्रस्त हैं सपा बहादुर अखिलेश यादव. पहलगाम की आतंकी घटना में धर्म की चीख में वोट की दोगली राजनीति के चक्कर में एक बार फिर उन्होंने अपना 'दोगलापन' जग-जाहिर किया है. आतंकियों के मासूम पर्यटकों से धर्म की बात पूछने वाले सवाल पर सपा बहादुर बड़ी सफाई से 'उस्तरा चलाकर धर्म चबा गये' ताकि मुसलमानों को खुश कर सकें.

फोन पर बोला था संदिग्ध प्लान-A फेल हो गया है, पहलगाम हमले को लेकर टूरिस्ट ने बताई पूरी कहानी

 

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget