एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा पर फिर ब्रेक: भारी बारिश से रास्ता बंद, गौरीकुंड में फंसे श्रद्धालु

Dehradun News:प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोका है, जबकि धाम से लौटने वाले श्रद्धालुओं को गौरीकुंड में ठहराया गया है. मंग्लावार रात से बारिश जारी है.

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है. भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच का मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. मंगलवार शाम से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क के 50-60 मीटर हिस्से पर मलबा जमा है. कुछ स्थानों पर सड़क वॉशआउट होने की आशंका है, जिस कारण स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को दो-तीन दिनों के लिए रोक दिया है.

बता दें कि प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोका है, जबकि धाम से लौटने वाले श्रद्धालुओं को गौरीकुंड में ठहराया गया है. रातभर बारिश और लगातार पत्थर गिरने से मलबा हटाने में जेसीबी मशीनों को दिक्कत हो रही है. रुद्रप्रयाग प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया है. कार्यदायी संस्था मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन मार्ग पूरी तरह खुलने में दो-तीन दिन लग सकते हैं.

इन स्थानों पर यात्रियों को रुकवाया गया

प्रशासन ने फंसे यात्रियों के लिए सोनप्रयाग में धर्मशालाओं, होटलों और गौरीकुंड में सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी ठहरने-खाने की व्यवस्था की है. यात्रियों काफी मायूस है, लेकिन वे प्रशासन के सुरक्षा कदमों की सराहना कर रहे हैं. रुद्रप्रयाग प्रशासन ने अपील की है कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए यात्री अगले कुछ दिनों तक यात्रा टालें. मार्ग पूरी तरह साफ होने के बाद ही सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति मिलेगी.

मानसून में भूस्खलन आम है

मानसून में चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की समस्या आम है. केदारनाथ मार्ग पर पहले भी ऐसी घटनाएं यात्रा को बाधित कर चुकी हैं. प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और मौसम साफ होने पर मार्ग जल्द खोलने की कोशिश कर रहा है. यात्रियों से आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है.इसके साथ ही किसी भी स्थिति में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget