एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के लिए सरकार ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, 15 मई तक के लिए प्रशासन ने की ये अपील

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है. ऐसे में प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही आगे की यात्रा करें. खराब मौसम में यात्रा न करें.

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में तेज बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है. जिसकी वजह से श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ यात्रा में परेशानी हो रही है वहीं धाम में भी व्यवस्थाएं काफी प्रभावित हो रही है. धाम में बर्फबारी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके बाद प्रशासन ने एक बार फिर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपील की है कि वो मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही आगे की यात्रा करें. यदि मौसम खराब रहता है तो यात्रा न करें, किसी सुरक्षित स्थान पर रुकें.

केदारनाथ धाम में दोपहर बाद बर्फबारी के बावजूद भी सोमवार को 21 हजार से अधिक लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किये. खराब मौसम के बावजूद यात्रा का आंकड़ा एक लाख 95 हजार तक पहुंच चुका है. मौसम के खराब होने के कारण केदारनाथ धाम के लिए 15 मई तक रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी गई है. फिलहाल, वही यात्री दर्शन कर सकेंगे, जिनका पहले से रजिस्ट्रेशन हो चुका है. 

लगातार बर्फबारी से यात्रा प्रभावित

इस बार प्रकृति केदारपुरी पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गई है. अमूमन देखा जाता है कि केदारनाथ धाम में मई माह में बर्फबारी नहीं होती है. अगर होती भी है तो वह जमती नहीं है, लेकिन इस बार धाम में मई माह में भी लगातार बर्फबारी जारी है और यह बर्फ जम भी रही है. बर्फबारी की वजह से धाम में सभी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो रही हैं, जिस कारण धाम पहुंच रहे यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं. बर्फबारी होने पर धाम में अत्यधिक ठंड हो रही है. 

मौसम देखकर यात्रा करने की अपील

बर्फबारी की वजह से रात के समय केदारनाथ धाम का पारा माइनस 3 डिग्री तक पहुंच रहा है. यही नहीं श्रद्धालु बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शनों के लिए खड़े रहते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ बिशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि धाम में मौसम लगातार खराब चल रहा है, बर्फबारी हो रही है ऐसे में यात्री मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें. 

ये भी पढ़ें- Noida News: नोएडा में युवक की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, पिता ने ही बरसाईं थीं गोलियां, सामने आई ये वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget