एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में युवक की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, पिता ने ही बरसाईं थीं गोलियां, सामने आई ये वजह

Noida Murder: डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि कपिल मार्च में ही दस साल बाद जेल से छूटकर आया था. वो अपने पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था, जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था.

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के कोतवाली बादलपुर इलाके में स्थित दूरराई गांव में कपिल नाम के युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कपिल के पिता ने ही अपने दूसरे बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंंजाम दिया था. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक कपिल के पिता रुकन, भाई रोबिन और उसके एक दोस्त हर्ष उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को दो तमंचे और हत्या में इस्तेमाल की गई वैगन आर कार बरामद हुई है. 

खबर के मुताबिक कपिल बचपन से ही अपने ननिहाल दुरियाई गांव में रहता था. रविवार सुबह वह नाना विजयपाल के बराबर वाली चारपाई पर सो रहा था. इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उस पर चाकुओं से हमला भी किया गया. पुलिस ने हत्या के बाद भाग रहे आरोपियों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कपिल के पिता रुकन सिंह को गिरफ्तार में लिया है, जबकि भाई रोबिन और उसका साथी हर्ष उर्फ भोला भी हत्या में शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक क्लेश और संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. 

खुद की हत्या के डर से की बेटे की हत्या

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि कपिल मार्च में ही दस साल बाद जेल से छूटकर आया था. साल 2012 में उसने अपने चचेरे भाई निशांक की हत्या कर दी थी. हत्या का कारण उससे प्रतिस्पर्धा बताया जा रहा है. गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि कपिल चचेरे भाई को किसी बहाने से साथ ले गया था और उसकी हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया था. कपिल की मां और चाची दोनों बहन हैं. कपिल ने जब चचेरे भाई की हत्या की थी तो उसके पिता रुकन सिंह ने ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसको लेकर पारिवारिक क्लेश था, वह संपत्ति में भी हिस्सा मांग रहा था. जिसकी वजह से पिता-भाई के साथ विवाद शुरू हो गया था. रुकन को डर था वह उनकी हत्या भी कर सकता था. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: वरुण गांधी ने की जवाहरलाल नेहरू की तारीफ, कहा- 'आज एक आदमी गांव का पंच बन जाए तो...'

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget