एक्सप्लोरर

कौशाम्बी: क्वारंटाइन सेंटर में म्यूजिक से दूर किया जा रहा है तनाव, श्रमिकों ने क्रिकेट को बनाया दिनचर्या का हिस्सा

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में अपने घर लौटे प्रवासी श्रमिक संगीत, खेल और नृत्य के जरिए अपने तनाव को कम कर रहे हैं. इसके अलावा इन श्रमिकों ने क्रिकेट के खेल को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया हुआ है. घर लौटे श्रमिकों के इस कार्य की सराहना गांव के लोग भी कर रहे हैं.

कौशाम्बी। कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन के दौरान परदेस से आए प्रवासी श्रमिक क्वारंटाइन सेंटरो में रह रहे हैं. कौशाम्बी जिले के सरसवां ब्लॉक के खेरवा गांव में बने क्वारंटाइन सेंटर में तनाव को दूर करने के लिए प्रवासी मजदूर म्यूजिक का सहारा ले रहे हैं. श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डांस भी करते हैं.

म्यूजिक और डांस करते हुए ये प्रवासी श्रमिक अपने आपको तनाव मुक्त रखते हैं. प्रवासी श्रमिक बीएस मिश्रा ने बताया कि अकेले में रहकर ऊब न लगे, अपनों के पास आकर उनसे दूर रहने का गम न रहे तो वह म्यूजिक के साथ डांस करते हैं. इसके अलावा ये श्रमिक क्रिकेट के खेल को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किए हुए हैं.

गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की है जिससे महामारी को फैलने से रोका जा सके. लॉकडाउन की वजह से बहुत से प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में फंस गए थे. अब जब वह अपने घर आ रहे हैं तो उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में 14 से 21 दिन तक रखा जा रहा है. क्वारंटाइन सेंटर में रहकर प्रवासी मजदूर क्रिकेट, योगा और संगीत के माध्यम तनाव को दूर कर रहे हैं.

कौशाम्बी: क्वारंटाइन सेंटर में म्यूजिक से दूर किया जा रहा है तनाव, श्रमिकों ने क्रिकेट को बनाया दिनचर्या का हिस्सा

कौशाम्बी के सरसवा विकासखंड के खेरवा गांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में तकरीबन एक दर्जन प्रवासी मजदूर हैं. ये सभी मजदूर तनाव दूर करने के लिए क्रिकेट खेलते हैं. इसके अलावा म्यूजिक के माध्यम से डांस करके तनाव दूर करते हैं. घर लौटे श्रमिकों के इस कार्य की सराहना गांव के लोग भी कर रहे हैं और साथ ही इस बात को लेकर अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं कि बाहर से आए लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी खुद समझनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget