एक्सप्लोरर

UP News: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 की मौत, कई KM दूर तक उड़े पटाखे के टुकड़े, सीएम योगी ने लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश कौशांबी में एक बड़ा हादसा हुआ है. पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है.

Kaushambi News: कौशांबी में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. यह घटना जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरवारी कस्बे के शराफत अली में हुई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शादी विवाह के लिए यहां पटाखा बनाया जा रहा था. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. जबकि घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ एसपी पहुंच गए हैं. 

घटना स्थल पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव समेत कई थानों की फोर्स मौजूद है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री को इस घटना की विस्तृत जानकारी दी गई है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. 

UP Politics: BSP सांसद ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल, अखिलेश यादव के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

घायल अस्पताल में भर्ती- एसपी
मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायलों के समुचिक उपचार के निर्देश दिए हैं. स्थानीय लोगों की माने तो पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर तक पटाखे के टुकड़े उड़कर गए हैं. इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और हादसे में सात लोगों की मृत्यु हुई है. कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान जारी है."

इस घटना में अभी तक कई लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है. पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मदद कर रहे हैं. ये फैक्ट्री प्रयागरजा कानपुर हाईवे के पास है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी. घटना से नाराज लोगों ने वहां प्रशासन का विरोध भी किया है. ये फैक्ट्री कौशल अली नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget