एक्सप्लोरर

कौशांबी में 14 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, धान के खेत में मिले शव, इलाके में मचा हड़कंप

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक साथ 14 बंदरों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. बंदरों की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 बंदरों की मौत हो गई. इस घटना से हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों ने एक धान के खेत के पास इन बंदरों को मरा देखा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. इन बंदरों की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं. मामले की जाँच की जा रही है. 

करारी थाना क्षेत्र के भटवरिया गांव में बुधवार की सुबह एक साथ 14 बंदर मरे पाए गए. ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय जब वो अपने खेतों की तरफ जा रहे थे. तभी,  उनकी नजर सड़क किनारे एक धान के खेत में मृत पड़े बंदरों पर पड़ी. जब लोगों ने नज़दीक जाकर देखा तो एक के बाद एक कई बंदर मरे दिखाई दिए. 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इस बीच ये ख़बर गाँव में आग की तरह फैलने लगी, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बंदरों के शवों को इकट्ठा किया. जिसके बाद एक बड़ा सा गड्ढा खुदवाया और बंदरों के शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया. 

पुलिस ने इस दौरान आसपास के लोगों से भी बंदरों को लेकर पूछताछ करने की कोशिश की ताकि इन मौत को लेकर कोई जानकारी मिल सके. हालांकि अभी तक बंदरों की मौत की सही वजह नहीं मिल पाई है. वहीं ग्रामीण एक चर्चा ये भी कर रहे हैं कि इन बंदरों को तड़के किसी वाहन से मृत अवस्था में यहां लाकर फेका गया है. 

डीएम ने दिए बंदरों की मौत की जांच के आदेश

14 बंदरों की मौत की खबर डीएम मधुसूदन हुलगी को हुई तो उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया है. डीएम ने इस मामले की जांच के लिए डीएफओ एवं वेटरनरी अफसर की टीम को मौके पर भेजा हैं. ये टीम अपने स्तर से जांच करेगी कि बंदरों की मौत कैसे हुई है. क्या उन्हें खाने में कोई जहरीली चीज दी गई थी, या फिर इन्हें कहीं और मारा गया और उसके बाद गांव में फेंका गया है. 

पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. जांच के बाद ही बंदरों की मौत की असल वजह के बारे में जानकारी मिल सकेगी.  

UP Politics: आजम खान का नाम लिए बिना सीएम योगी ने याद दिलाई 11 साल पुरानी बात, बोले- नेता जी को भी बदनाम कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget