एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान का नाम लिए बिना सीएम योगी ने याद दिलाई 11 साल पुरानी बात, बोले- नेता जी को भी बदनाम कर दिया

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन बिना आजम खान का नाम लिए 11 साल पुरानी घटना की चर्चा छेड़ दी.

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का नाम लिए बिना11 साल पुरानी घटना का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का अपमान किया गया.

दरअसल, सीएम योगी राज्य सरकार की ओडीओपी योजना पर बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मेरी किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या राजनयिक से मुलाकात होती है तो मैं उन्हें ओडीओपी का ही तोहफा देता हूं क्योंकि इससे ये पैसा उन हस्तशिल्पियों और कारीगरों के पास जाएगा जो प्रदेश के विकास में योगदान देता है.

यूपी विधानसभा से अखिलेश यादव को सीएम योगी का संदेश- 2027 में आने का सपना मत देखिए, गो माता का श्राप लगेगा

कहां आया रामपुर, आजम खान और मुलायम सिंह का जिक्र?

सीएम ने कहा कि लेकिन आपके यहां तो जब सैफई महोत्सव आप करते थे और रामपुर में भी जन्मदिन का आयोजन करते थे तो बर्मिंघम की बग्गी मंगाते थे. अपने को समाजवादी कहते हैं. ये तो आप लोगों की स्थिति थी. ये आप लोगों का दोहरा चरित्र और विजन है. आप बात आजादी की करते हैं लेकिन  काम गुलामी जैसा करते हैं. बर्मिंघम की बग्गी बुलाकर नेता जी जैसे भोलभाले आदमी को बदनाम कर दिया आप लोगों ने. 

इसके साथ ही सीएम योगी ने शिवपाल सिंह यादव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शिवपाल नेताजी के उत्तराधिकारी थे... मगर बेचारे चच्चा, गच्चा खा गए.

क्या है मामला?

बता दें नवंबर 2014 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खान ने स्व. मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन किया था. तब रामपुर में मुलायम सिहं यादव को बग्गी पर बिठाकर जौहर यूनिवर्सिटी तक ले जाया गया था. बग्गी पर तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर में मुलायम के 76वें जन्मदिन का जश्न मनाया था. दो दिवसीय जन्मदिन समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा आजम खान के निर्वाचन क्षेत्र रामपुर में किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget