एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं सैलाब, महाकुंभ के दौरान 1.55 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन

Kashi Vishwanath Temple: प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिसका असर वाराणसी और अयोध्या में भी दिख रहा है. भारी संख्या में लोग पलट प्रवाह में काशी विश्वनाथ पहुंच रहे हैं.

Kashi Vishwanath Temple: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में पवित्र स्नान कर श्रद्धालु बड़ी संख्या में वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसके चलते वाराणसी में भी भारी संख्या में पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है. एक आंकड़े के अनुसार, एक महीने में एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं. 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इस साल 13 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए एक करोड़ 55 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं. वहीं, 1 फरवरी से 17 फरवरी तक एक करोड़ चार लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड है."

काशी विश्वनाथ में पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु
उन्होंने बताया कि यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ मंदिर ट्रस्ट के लोग भी मुस्तैदी से भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं. पांच स्थानों पर मेडिकल की टीम है. खोया-पाया केंद्र बनाया गया है. बुजुर्गों को प्रमुखता से दर्शन कराया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि भव्य महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ और अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. अयोध्या में भी भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे रहे हैं. तीन अमृत स्नान संपन्न होने के बाद भी यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है. लगातार देशभर से श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. एक आंकड़े के अनुसार, अब तक महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. माना जा रहा है कि जल्द यह आंकड़ा 60 करोड़ को पार कर जाएगा.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद करने का निर्देश प्रशासन ने दिया है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. 

इनपुट- आईएएनएस 

कल दिल्ली में CM के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget