एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath Corridor: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 7 लाख घरों में पहुंचेगा ये खास प्रसाद

Kashi Vishwanath Corridor: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए 10 लोगों को देसी घी में बेसन के लड्‌डू बनाने का ऑर्डर दिया गया है.

Kashi Vishwanath Corridor Inauguration: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए काशी के 7 लाख घरों में 7 लाख लड्‌डू बांटने की तैयारी है. इसे बनाने में 14 हजार किलो बेसन, 7 हजार किलो चीनी और 7 हजार किलो घी का इंतजाम किया गया है. लड्डू बनाने के लिए 10 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. इसमें करीब 600 मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं.

इस काम के लिए हलवाई लड्डू की पाग चढ़ा रहे हैं, तो महिलाएं उसे आकर दे रही हैं. वहीं पैकिंग करने के लिए पुरुष और महिलाएं लगे हुए हैं. रविवार शाम तक पूरी पैकिंग होने के साथ ही मंदिर प्रशासन को लड्‌डू हैंडओवर कर दिये गये. मंदिर के सीईओ ने ने बताया कि 10 लोगों को देसी घी में बेसन के लड्‌डू बनाने का ऑर्डर दिया गया है. वहीं हलवाई ने बताया कि 1 हजार पीस लड्‌डू बनाने में 20 किलो बेसन, 10 किलो देसी घी और 10 किलो शक्कर का इस्तेमाल होगा.

7 लाख परिवारों तक डोर-टू-डोर प्रसाद पहुंचाने की तैयारी

बता दें कि बाबा का प्रसाद बंटवाने के लिए खाद्य और रसद विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई थी. पीएम मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसे लेकर पूरी काशी खास उत्साहित हैं. पीएम बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी संजीदा रहे हैं. उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मंदिर प्रशासन द्वारा बाबा का प्रसाद शहर वासियों में बांटने की योजना बनाई है.

इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कॉरिडोर के उद्घाटन के दिन हर घर में लड्डू देने की व्यवस्था की जा रही है. यह व्यवस्था ट्रस्ट की तरफ से की गई है. उन्होंने बताया कि 7 लाख परिवारों तक डोर-टू-डोर प्रसाद पहुंचने के लिए जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. हालांकि, एडीएम सिविल सप्लाई ने कहा कि हम अपने कोटेदारों और कुछ स्वयं सेवकों के जरिए इसे कर लेंगे.

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने वाराणसी दौरे के पहले दिन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Omicron Variant: ओमिक्रोन टेस्टिंग के लिए कोरियाई वैज्ञानिकों ने बनाई नई तकनीक, इस टेस्ट से 20 मिनट में आएगा रिजल्ट

UP Election 2022: सीएम योगी का SP-BSP पर तंज, कहा- इन्हें जनता अब नाउम्मीद ही रहने देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget