एक्सप्लोरर

Kasganj News: कासगंज में कलयुगी बाप ने 4 बच्चों को नहर में फेंका, बड़ी बहन ने दो को बचाया, पांच साल का बच्चा लापता

UP Crime News: सहवर के एसएचओ सिद्धार्थ तोमर ने कहा, जांच के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और शराब के नशे में ऐसा करने का दावा किया. उसे जेल भेज दिया गया है.

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) में पत्नी से विवाद के बाद अपने चार बच्चों को नहर में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उनकी 12 साल की बेटी, जिसे उन्होंने 30 फीट ऊंचे पुल से फेंका था, न केवल तैरने में सफल रही, बल्कि अपने दो भाई-बहनों को भी बचा लिया. हालांकि, चौथा बच्चा, जो पांच साल का था, अभी भी लापता है. 

आरोपी पुष्पेंद्र कुमार घरेलू विवाद के बाद गांव से 15 किमी दूर अपनी पत्नी को उसके पिता के यहां छोड़ने गया था. वापस आने पर, कुमार ने अपने बच्चों से कहा कि वह उन्हें पास के एक मंदिर में मेले में ले जाएगा. हालांकि रास्ते में वह पुल पर रुक गया और अपने चार बच्चों सोनू (13), प्रभा (12), काजल (8) और हेमलता (5) को 15 फीट गहरी नहर में फेंक दिया. प्रभा तैरकर तट पर आ गई और उसने अपनी बहन काजल और बड़े भाई सोनू को बचा लिया. राहगीरों को देख प्रभा ने हाथ हिलाकर मदद के लिए चिल्लाया. ग्रामीणों ने कहा कि तीनों बच्चों की हालत स्थिर है और अब लापता बच्चे का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है.

आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया
घटना के बारे में बताते हुए सोनू ने बताया कि उसके पिता ने मेले में जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजाम किया था. उन्होंने आगे कहा, हम उत्साहित थे और अच्छे कपड़े पहने हुए थे. कुछ मिनट चलने के बाद हम एक पुल पर रुके. वह हमें नहर दिखाने ले गए. उन्होंने हमें बाड़ पर बैठाया. जब मैंने नहर की गहराई के बारे में पूछा तो उन्होंने हमें एक-एक करके नीचे धकेल दिया. हम अभी भी अपनी सबसे छोटी बहन को खोजने में असमर्थ हैं.

Lucknow Building Collapse: LDA का भ्रष्ट तंत्र बना लखनऊ भयावह हादसे की वजह? 12 साल पहले मिला था बिल्डिंग गिराने का आदेश

बाद में गांव के चौकीदार चोब सिंह की शिकायत के आधार पर पुष्पेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. सिंह ने कहा, पुष्पेंद्र दिहाड़ी मजदूरी करता था. वह ज्यादातर समय नशे में रहता था. उसकी पत्नी ने किसी तरह तीन बड़े बच्चों की पढ़ाई कराई. सहवर के एसएचओ सिद्धार्थ तोमर ने कहा, जांच के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और शराब के नशे में ऐसा करने का दावा किया. उसे जेल भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget