एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2019: अपने 'चांद' के साथ आप भी खास पलों को बना सकते हैं यादगार, भूल नहीं पाएंगे यहां की खूबसूरती

करवा चौथ के मौके पर अगर आप अपने साथी को उपहार के तौर पर कुछ खूबसूरत पल दे सकें तो इससे बेहतर भला और क्या हो सकता है। ये आप कैसे कर सकते हैं चलिए हम आपको बताते हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार और समझ को बढ़ाने वाला पर्व है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के रिश्ते में काफी मायने रखता है। दोनो के बीच वैसे तो प्‍यार से बड़ा कोई उपहार नहीं है। लेकिन फिर भी इस शुभ अवसर पर एक-दूसरे को उपहार देकर अपना प्यार व्यक्त किया जाता है।

भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अगर आप अपने साथी को उपहार के तौर पर कुछ खूबसूरत पल दे सकें तो इससे बेहतर भला और क्या हो सकता है। परेशान न हों अभी हम आपकी समस्य का हल किए देते हैं और आपको उन खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप प्यार के साथ करवा चौथ के मौके पर खास पलों को बिता सकते हैं।

वाराणसी

वाराणसी गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। काशी- पवित्र शहर, गंगा- पवित्र नदी और शिव- सर्वोच्च देवता, ये तीनों वाराणसी को एक विशिष्ट स्थान बना देते हैं। वाराणसी सांस्कृतिक और पवित्र गतिविधियों का केंद्र है। विशेष रूप से धर्म, दर्शन, योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, और संगीत के क्षेत्र में यह अद्वितीय स्थान रखता है। बनारसी रेशमी साड़ी की दुनिया भर में अपनी अलग पहचान है। काशी का हर कोना आश्चर्यों से भरा है। जितना अधिक आप इसे देखते हैं, उतना ही इसमें खोते जाते हैं। वाराणसी करवा चौथ मनाने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन्स हो सकता है। यहां बिताए गए पलों को शायद ही आप कभी भूल पाएंगे।

varanasi

आगरा

इसे इश्क का शहर कहते हैं। एक शहर में बनी इमारत पूरी दुनिया को शान से यह बता रही है कि इश्क इबादत है। ताजमहल इसी इमारत की तस्वीर है और इस शहर को हम आगरा के नाम से जानते है। मोहब्बत की इस अजीमो-शान इमारत को देखकर आज भी न जाने कितने दीवाने एक-दूसरे के प्यार में बंधने की कसमें खाते हैं। इस प्यार में समर्पण, त्याग, खुशी और वो सबकुछ होता है जो इश्क को एक मुकम्मल जहां देता है। तो यहां भी आप ताज के दीदार के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं करवा चौथ।

agra

जयपुर

जयपुर पूरी दुनिया में अपने राजसी ठाठ-बाट के लिए फेमस है। रजवाड़ों का ये शहर शान के साथ आज भी दुनिया के लोगों के लिए फेवरिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर राजस्थान की राजधानी ही नहीं बल्कि ऐतीहासिक किलों, महलों रजवाड़ों की बरसों पुरानी वीरगाथा का गढ़ भी है। तो देर किस बात की करवा चौथ पर बनाइए प्लान और निकल जाइए जयपुर के रंग-रंगीले रफर पर।

jaipur

मुंबई

करवा चौथ मनाने के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी एक अच्छी जगह है। शहर में स्थित टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के अलावा इसके आसपास भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया, एलीफेंटा की गुफाएं, मणि भवन, फिल्म सिटी, कोलाबा कॉजवे, कन्हेरी गुफाएं ऐसी तमाम जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Karwa Chauth 2019: अपने 'चांद' के साथ आप भी खास पलों को बना सकते हैं यादगार, भूल नहीं पाएंगे यहां की खूबसूरती

मनाली

मनाली न केवल हिमाचल प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है, बल्कि यह पूरी दुनिया में फेसम है। मनाली में खूबसूरत पहाड़, हरियाली और यहां का मौसम आपको दीवाना बना देगा। करवा चौथ के मौके पर मनाली भी आपको लिए बेहतर प्लेस हो सकता है।

manali

माउंट आबू

राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से भी काफी से काफी समृद्ध है। अक्टूबर में अरावली की पहाड़ियों पर बसी इस जगह की रौनक काफी बढ़ जाती है। यहां के हरे-भरे जंगल, झील और मंदिर किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। करवा चौथ के दौरान आप अपने साथी के साथ यहां आ सकते हैं और ये आपको लिए बेहतर प्लेस है।

Karwa Chauth 2019: अपने 'चांद' के साथ आप भी खास पलों को बना सकते हैं यादगार, भूल नहीं पाएंगे यहां की खूबसूरती

अंडमान-निकोबार

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की खूबसूरती ब्मिसाल है। कपल्स के लिए तो ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप करवा चौथ के मौके पर यहां आते हैं तो ये आपके लिए सबसे बेहतरीन मोमेंट हो सकता है। हैवलॉक आईलैंड का राधानगर बीच पूरी दुनिया में मशहूर है। खूबसूरत सनसेट, सफेद रेत और साफ समंदर को कभी नहीं भूल पाएंगे आप।

travel

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget