एक्सप्लोरर

कानपुर ट्रेन हादसा: ये ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों का बदला रूट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Sabarmati Express Train: हादसे के बाद रेल मार्ग बाधित हो गया है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. जिसके चलते कुछ गाड़ियों को रद्द और कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

Sabarmati Express Train Accident: यूपी के कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19168 पटरी से उतर गई. ट्रेन के 22 कोच पटरी से उतर गए जिससे बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जिसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है. वहीं इस हादसे की वजह से ये मार्ग बाधित हो गया. जिसके चलते कुछ ट्रेन रद्द कर दी गई है तो कुछ का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है. 

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से चली थी, जिसके बाद कुछ ही दूरी पर जाकर हादसे का शिकार हो गई. जिस वक्त ये घटना हुई ट्रेन में करीब 1300 यात्री सवार थे. ये हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ. लोको पायलट का कहना है कि कोई बोल्डर ट्रेन के इंजन से टकराया जिसकी वजह से इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे से मुड़ गया. इस हादसे की वजह से कुछ गाड़ियों का रद्दीकरण एवं कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है.

इन ट्रेनों को रद्द किया गया 
- 01823/01824 (वी झाँसी-लखनऊ) JCO 17.08.24
- 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24
- 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24
- 01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी) JCO 17.08.24
- 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24
- 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) JCO 17.08.24

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन 
- 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झाँसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी.
- 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी.
- 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी.

इस घटना के बाद कानपुर के डीएम और एडीएम मौके पर पहुंच गए हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए ADM सिटी कानपुर राकेश वर्मा ने कहा, इस हादसे में 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन, कोई घायल नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को बसों द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है, मेमो ट्रेन भी आ रही है. अच्छी बात है कि किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है. 

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों को मदद की जा रही है तो वहीं कई आसपास के संगठन भी आगे आए हैं और उन्हें चाय पानी मुहैया करा रहे हैं. यात्रियों को बसों के द्वारा पास के रेलवे स्टेशन और उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जाया रहा है.

इनपुट- रविकांत और नीरज अवस्थी

69000 शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'अब न्याय अवश्य मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget