एक्सप्लोरर

'अंकल मैं UPSC की तैयारी करना चाहती हूं', ये शब्द सुनते ही DM ने दिखाई दरियादिली

UP News: कानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की दरियादिली देखने को मिली है. डीएम ने बेटी का UPSC कोचिंग में दाखिला कराया.

Kanpur News: कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की दरियादिली देखने को मिली है. डीएम ने जनसुनवाई में पहुंचे एक पिता पुत्री के लिए अनोखा काम किया. कानपुर के रामकुमार कुशवाहा अपनी बेटी के साथ जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंचे थे. इसी दरमियान बुजुर्ग की बेटी ने डीएम से कहा अंकल मै पढ़ना चाहती हूं, लेकिन UPSC के लिए कोचिंग के पैसे नहीं है. बेटी की लालसा को देख डीएम ने उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली. डीएम ने खुद पैसे देकर उसका दाखिला UPSC की कोचिंग में कराया.

रामकुमार के कमरे में एक किराएदार ने कब्जा कर रखा था जिसे खाली करने के लिए पगड़ी में दिए गए 1 लाख 30 हजार रुपए लौटाने की स्थित नहीं है, अब किरायेदार 1,65 000 मांग रहा है. आर्थिक तंगी के चलते वो न तो बेटी को पढ़ा पा रहे हैं और न ही जीविका चला पा रहे हैं. डीएम ने बुजुर्ग की मदद तत्काल की उसके घर को किरायदार के कब्जे से मुक्त कराया और किरायेदार को 1.65000 रुपया भी दिलाए.

डीएम ने कराया समझौता
कानपुर के नौबस्ता थान क्षेत्र के रहने वाले रामकुमार कुशवाहा इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. उन्होंने अपने घर में एक किराएदार को रखा था जिससे उन्होंने 1,30, 000 रुपया बतौर पगड़ी ली थी लेकिन अब तंगी के चलते वो अपने घर में कुछ व्यवसाय करना चाहते हैं. किरायेदार ने कमरा छोड़ने के लिए 130000 की जगह अब 165000 रुपया की मांग की. रामकुमार ने कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप की जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचे. डीएम जितेंद्र प्रताप ने बुजुर्ग के मकान से किरायेदार को पैसे दिलवाकर समझौता करवा दिया और बुजुर्ग का मकान खाली करा दिया.

डीएम ने UPSC कोचिंग में कराया बेटी का दाखिला
इसी दौरान बुजुर्ग की बेटी दिव्यांशी ने डीएम से कहा कि 'अंकल मै UPSC की पढ़ाई करना चाहती हुई लेकिन कोचिंग करने को हमारे पास पैसे नहीं है, मै पढ़ाई में अच्छी हूं.' डीएम ने एक कोचिंग संचालित करने वाले एक संस्थान को कॉल लगाई और उसे कहा कि ये बेटी है दिव्यांशी जो आपके यहां पढ़ाई करेंगी, कोचिंग की सारी फीस मै दूंगा, आप इसे पढ़ाइये. डीएम ने बुजुर्ग की बेटी का एडमिशन करा दिया और फीस खुद भर दी जिसे देखकर जनसुनवाई में बैठे सभी शिकायतकर्ता डीएम की सराहना करने लगे.

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के हर शख्स की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है. देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुखिया सब पढ़े और सब बड़े का नारा देते हैं और काम भी करते हैं. हम भी उसके के मुताबिक काम कर रहे हैं. अगर हमारे प्रयास से किसी के सपने पूरे हो सकते हैं  तो ये हमारे लिए एक बड़ा अहम पल होगा. किसी का भविष्य हमारी मदद से बन सकता है तो उसे अच्छा और क्या होगा.

ये भी पढ़ें: माणा हिमस्खलन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबा मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget