एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सीएम योगी ने जमकर साधा निशाना, जानिए- क्या कहा?

UP Elections: मौर्य ने कहा कि योगी हार देखकर पगलाए हैं और भाषण देते हैं. 10 मार्च को हम तुम्हारी गर्मी उतार देंगे. तुम दूसरों की गर्मी क्या उतारोगे. तुम्हारी गर्मी खुद ही उतर जाएगी.

UP Assembly Election 2022: तीसरे चरण के मतदान से पहले हर राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखाने के लिए मैदान में उतर पड़े हैं. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने तीसरे चरण के मतदान से पहले कानपुर देहात में चारों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार के दौरान मंच से हुंकार भरी. कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)के दिग्गजों ने भोगनीपुर विधानसभा के पुखरायां कस्बे में हुंकार भरी. मंच से स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान विरोधी बीजेपी सरकार नें किसानों के खेत अदानी और अंबानी के हाथों में सौंपने का काम किया.

सीएम योगी जात-पात में डूबे हुए-मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया कि आज मुख्यमंत्री जी जात-पात में डूबे हुए हैं. यहां तक कि अगर मुख्यमंत्री की बिरादरी का कोई गुंडा है तो पुलिस लाइन के बगल में क्रिकेट खेलता हुआ नजर आता है. अगर मुख्यमंत्री की बिरादरी का गुंडा नहीं है और अगर ब्राह्मण समाज वैश्य समाज, दलित समाज या मुस्लिम समाज का कोई गुंडा पैदा हुआ तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है. मौर्य ने कहा कि कानून तो सबके लिए बराबर है.

योगी की गर्मी खुद उतर जाएगी-मौर्य
मौर्य ने कहा कि, योगी जी के गृह जनपद शहर गोरखपुर में योगी की सुरक्षा में पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी. कहते हैं सीओ और एसओ योगी की बिरादरी के थे,कहते हैं कानून का राज है, ललितपुर, झांसी, प्रतापगढ़, सोनभद्र में इसी प्रकार की घटनाएं लगातार हुईं. योगी के पाप का घड़ा भर गया है इसलिए साइकिल का बटन दबाएं ताकि समाजवादी पार्टी की सरकार बने और भारतीय जनता पार्टी की विदाई हो. मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अपनी पराजय को देखकर पगलाए हुए हैं और भाषण देते हैं. 10 मार्च को हम तुम्हारी गर्मी उतार देंगे. योगी जी तुम दूसरों की गर्मी क्या उतारोगे. तुम्हारी गर्मी खुद ही उतर जाएगी.

अखिलेश की आंधी चल रही-नरेश उत्तम पटेल
स्वामी प्रसाद मौर्य और नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी की जीत का दम भरते हुए मंच पर दिखे. मीडिया से मुखातिब होकर नरेश उत्तम पटेल ने पूछे गए सवालों पर अपनी राय भी रखी. नरेश उत्तम पटेल से मीडिया की तरफ से पूछे गए सवाल में कहा गया कि लोग साइकिल का बटन दबा रहे हैं लेकिन पर्ची बीजेपी की निकल रही है. इसपर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सरकार के कुछ अधिकारी मिले हुए हैं और इसकी शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे.

पटेल ने कहा कि 10 मार्च को जनता योगी जी की बीजेपी की गर्मी उतार देगी. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी की आंधी चल रही है. नरेश उत्तम पटेल ने मीडिया से कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद की कुर्सी भी खाली करनी पड़ेगी. इसी तंज के साथ नरेश उत्तम पटेल अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए और जाते-जाते उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत का इशारा भी दे दिया.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- PM मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को दिलाया सम्मान, वो चाहती हैं...

मध्य प्रदेश: कोरोना काल में कंडोम का इस्तेमाल घटा या बढ़ा? राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget