एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- PM मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को दिलाया सम्मान, वो चाहती हैं...

UP Assembly Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं. जिनके मंदिर की नींव बीजेपी ने रखी. कांग्रेस ने 26 साल तक उन्हें टेंट में रखा.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही पार्टियों के नेता अपना दमखम दिखने में लगे हुए है. आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन (Sadhvi Niranjan Jyoti)ज्योति बीजेपी प्रत्याशी की जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे. उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. साध्वी निरंजन ज्योति ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव यूपी में हो रहा है और शोर पाकिस्तान में हो रहा है कि योगी मोदी से खतरनाक है.

बेटियों की शादी में 1 लाख दिया जाएगा- मंत्री
साध्वी ने कहा कि, पिछली सरकार किसानों को कुछ नहीं दे पायी. छोटा किसान कर्ज लेकर फसल बोता था और अंत में सब कर्जदारों को दे देता था. बीजेपी सरकार उन किसानों को सम्मान निधि देकर बीज का पैसा दे रही है. योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि योगी जी सभी बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं. अभी बेटी की शादी में 51 हजार मिलता है लेकिन सरकार बनने के बाद 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. योगी जी राशन के साथ नमक दे रहे हैं. उनका नमक खाया है तो उनको वोट भी दीजिए.

भगवान राम मेरे आराध्य-बीजेपी अध्यक्ष
स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि भगवान राम जिन्होंने सभी को एक सूत्र में पिरोया वो हमारे आराध्य हैं. जिनके मंदिर की नींव बीजेपी ने रखी. कांग्रेस ने 26 साल तक उन्हें टेंट में रखा. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सड़कों का जाल यूपी में बिछा है. योगी सरकार ने चाइना से अच्छी सड़के यूपी में दी हैं. गुंडे बोल रहे हैं कि मैं आ रहा हूं. क्यों आ रहे हैं? राम मंदिर रुकवाने या जेल में बंद गुंडों को छुड़वाने? बुंदेलखंड में गुंडों का राज चलता था सामने से गाड़ियां उठा ली जाती थीं और रिपोर्ट तक नहीं होती थी. कोई ईमानदार अधिकारी काम भी करता था तो उनको फोन करके गुंडे छुड़वा लिये जाते थे. 

मुस्लिम महिलाएं खुलकर वोट करना चाहती हैं-बीजेपी अध्यक्ष
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, मोदी ने मुस्लिम महिलाओं और बेटियों को सम्मान दिलाया है इसलिए वे खुलकर वोट करना चाहती हैं. जातिवाद के नाम पर यूपी में चुनाव होता है. अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लूट लेगी. उत्तरप्रदेश के गरीबों पर बुलडोजर चला देगी. उन्होंने कहा कि पहले लाइट नहीं आती थी अब 24 घण्टे लाइट आती है. जिससे किसान घर पहुंचकर 2 की जगह 10 रोटी खाता है. हमने 30 हजार गांवों में पानी पहुंचाने का काम किया है. पीएम मोदी ने सफाई कर्मियों के पैर धोने का काम किया है. उनको कैसे सम्मान मिले ये सिर्फ मोदी और योगी ही सोचते हैं.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Case: जमानत के बाद जेल से बाहर निकले लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा

UP Election: सपा के गढ़ मैनपुरी में गरजे अमित शाह, बोले- योगी सरकार में मुख्तार, आजम जेल में नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget