एक्सप्लोरर

Kanpur Assault Case: कानपुर में दवा व्यापारी से मारपीट के आरोपी BJP नेता का नाटकीय ढंग से सरेंडर, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

Kanpur BJP Leader Ankit Shukla Surrender: कानपुर के रायपुरवा इलाके में बीते शनिवार को कार ओवरटेक करने को लेकर दवा व्यापारी अमोलदीप सिंह और बीजेपी पार्षद पति अंकित शुक्ला के बीच मारपीट हुई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश में कानपुर (Kanpur) के रायपुरवा इलाके में दवा व्यापारी से मारपीट के चर्चित मामले में आरोपी बीजेपी (BJP) नेता अंकित शुक्ला (Ankit Shukla) ने अन्य आरोपियों के साथ शुक्रवार दोपहर जॉइंट पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सरेंडर कर दिया. शहर के व्यापारी और सिख (Sikh) समुदाय के लोगों के पीड़ित के पक्ष में एकजुट होने और मीडिया में मामले के सुर्खियों में रहने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता समेत अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. साथ ही पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा रखी थीं.

मामले में बीजेपी भी दो धड़ों में बंटी हुई दिखाई दी. शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, पार्षद सौम्या शुक्ला के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के कार्यालय जाकर पहले मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. बीजेपी नेता अंकित शुक्ला की पार्षद पत्नी सौम्या शुक्ला ने मामले पर कहा कि उनके पति पर लगे सभी आरोप झूठे हैं. पूरी घटना को धार्मिक रूप देकर गलत तरह से प्रसारित किया जा रहा है, जबकि उनके साथ बदनीयती और बदसलूकी की गई है. साथ ही पीड़ित व्यापारी अमोलदीप सिंह को घटना के समय शराब के नशे में भी बताया.

दवा व्यापारी का इलाज जारी

अभी बीजेपी के कार्यकर्ता पुलिस अधिकारी से बात ही कर रहे थे कि काले रंग की कार से आरोपी अंकित शुक्ला और मामले में नामजद उनके अन्य साथी जॉइंट पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंच गए और सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है. बीते शनिवार की रात रायपुरवा इलाके में कार ओवरटेक करने के चलते दवा व्यापारी अमोलदीप सिंह और बीजेपी पार्षद पति अंकित शुक्ला के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दवा व्यापारी को गंभीर चोंटे आ गई थीं. कानपुर में इलाज के बाद जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ था तो उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया था, जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है.

पार्षद सौम्या शुक्ला ने क्या कहा?

पार्षद सौम्या शुक्ला ने बताया कि किसी महिला, किसी की पत्नी के साथ अभद्रता होती है और उसके पति ने अपने साथियों के साथ इसका विरोध किया, अगर वो आप लोगों के सामने गलत है तो सरेंडर उन्होंने किया है. अब ये आपको देखना है सारे वीडियो, वो सारे साक्ष्य आपके सामने हैं, आप खुद ही देख लीजिए किसकी गलती है किसकी नहीं. उन्होंने कहा, "मुझे पता नहीं कि प्रशासन के ऊपर किस चीज का दबाव है, हम लोगों का किसी तरह का कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है, छोटे से छोटा मुकदमा नहीं है और उन्होंने इस तरह से इनाम घोषित कर दिया. हम लोगों को पूरा का पूरा आरोपी साबित कर दिया, जैसे हम लोग कोई क्रिमिनल हैं और किसी का मर्डर किया है."

न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी- जॉइंट पुलिस कमिश्नर

वहीं जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों को लोग बारी-बारी से मिले हैं. तमाम संगठनों ने भी अपनी बात रखी है. बहुत से लोगों ने सामाजिक माध्यम पर भी बात कही है. पीड़ित पक्ष के परिजनों ने भी बात कही, हम लोगों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि जो भी वीडियो फुटेज में है, सीसीटीवी कैमरे में है, मेडिकल एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट होगी, स्वतंत्र साक्षी के बयान होंगे, उसके आधार पर जो सही कार्रवाई होनी चाहिए, वह न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि शासन में कानून के हिसाब से सही कार्रवाई होनी चाहिए और वो हम लोग करेंगे. पांचों लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. सभी को न्यायिक जिम्मा पर भेजे जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Shri Krishna Janmabhoomi Case: इलाहाबाद HC में हो सकती है कृष्ण जन्मभूमि केस से जुड़े मुकदमों की सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget