एक्सप्लोरर

Kanpur: कानपुर में तेंदुए से दहशत जारी, IIT से नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट के कैम्पस में घुसा, जारी की गई एडवाइजरी

कानपुर में तेंदुए का डर बरकरार है. तेंदुआ यहां एक शिक्षण संस्थान से दूसरे शिक्षण संस्थान में चहल-कदमी करता देखा जा रहा है. वन विभाग की पकड़ में न आने से लोगों में दहशत का माहौल है.

UP News: कानपुर के आईआईटी (IIT) कैम्पस में चहलकदमी करते हुए दहशत का माहौल बनाने वाला तेंदुआ अब नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट (National Sugar Institute) के कैम्पस में घुस गया है. तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और संस्थान के प्रबंधन की तरफ से कोशिश की जा रही है. इंस्टिट्यूट के गार्ड ने बताया कि बीती रात 12 बजे के आसपास सबसे पहले उसने ही तेंदुए को संस्थान के अंदर घुसते हुए देखा था. वह तेंदुआ निदेशक के आवास से होते हुए जंगल की तरफ चला गया था. 

सबसे पहले तेंदुए पर गई गार्ड की नजर

इस तेंदुए को इससे पहले 25 अक्टूबर की रात को आईआईटी के कैम्पस में देखा गया था. वहीं अब यह 525 हेक्टेयर के दायरे में फैले हुए नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट में घुस गया है. वन विभाग, कानपुर जू प्रशासन और नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट प्रबंधन तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने में जुट गया है. जू प्रशासन के डॉक्टर नासिर ने बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं और उस हिसाब से सभी अलर्ट हैं. संस्थान के निदेशक डॉक्टर नरेंद्र मोहन ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है.

NSI ने तेंदुए से बचाव के लिए की यह व्यवस्था

इससे पहले जब तेंदुए को आईआईटी कैम्पस के केंद्रीय विद्यालय के पास देखा गया था तो परिसर में मौजूद पांच स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी. इसके अलावा सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी.  संस्थान ने मेल जारी कर लोगों को घरों से ज्यादा न निकलने की सलाह दी थी. शाम के वक्त लोगों की गतिविधि भी कम हो गई थी. आईआईटी में तीन दिन पहले देर रात तेंदुए की चहलकदमी हवाई पट्टी की तरफ दिखाई दी थी. आईआईटी और वन विभाग की टीम द्वारा अब एनएसआई कैम्पस में हर 50 मीटर पर कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था की जा रही है. सीसीटीवी के अलावा सेंसर वाले नाइट विजन कैमरे भी लगाए जा रहे हैं. इस बीच तेंदुए से आसपास के गांव में भी दहशत देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें -

WATCH: हेट स्पीच मामले में आजम खान पर आए फैसले पर सांसद बर्क का बयान, कहा- सपा नेता के साथ हो रहा गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget