एक्सप्लोरर

Jyoti Maurya Case: 'जान से मार दूंगी...', कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्य और मनीष दुबे की मुश्किल, आलोक को रास्ते से हटाने पर बात

PCS Jyoti Maurya News: एबीपी इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है. इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर ज्योति मौर्य और मनीष दुबे आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं.

PCS Jyoti Maurya Case: बरेली की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनसे अफेयर को लेकर चर्चा में आए जिला होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे (Manish Dubey) की मुश्किलें अब बढ़ सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों की बातचीत की एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें दोनों आलोक मौर्य (Alok Maurya) को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं. अगर ये कॉल रिकॉर्ड जांच में सही पाई जाती है तो फिर दोनों की मुश्किलें बढ़ना तय है. यही नहीं इस रिकॉर्डिंग में दोनों सड़क हादसे में उसे मारने की भी बात करते हैं. 

दरअसल आलोक मोर्य ने आरोप लगाया है कि ज्योति मौर्य और मनीष दुबे मिलकर उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं. इस मामले में उसने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है और सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद इस मामले की जांच डीजी होमगार्ड वीके मौर्य ने डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार को सौंपी थी. इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उन्होंने इस संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट डीजी को भी सौंप दी है. सूत्रों की माने तो रिपोर्ट में मनीष दुबे को दोषी पाया गया है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर अटकलें शुरू हो गई है. 

कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई मुश्किल

ये मामला सामने आने के बाद मनीष दुबे का गाजियाबाद से महोबा के लिए भी ट्रांसफर कर दिया गया है. पिछले दिनों वो झांसी में एक मीटिंग भी अटेंड करने पहुंचे थे. वहीं दूसरी तरफ ज्योति मौर्य भी लखनऊ पहुंची और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मुद्दे पर सफाई दी. उन्होंने अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करने की मांग की थी. इस बीच ज्योति मौर्य और मनीष दुबे के बीच बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

आलोक को रास्ते से हटाने पर बात

एबीपी इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है. इस रिकॉर्डिंग में ज्योति मौर्य इस बात से परेशान दिख रही हैं वो कहती है आलोक उसे तलाक देने को राजी नहीं है. इसके बाद दोनों के बीच उसे रास्ते से हटाने को लेकर भी बात होती है. आलोक मौर्य ने भी अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे. फॉरेंसिक जांच में यदि रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- PCS Jyoti Maurya Case: मनीष दुबे के खिलाफ लिया जा सकता है एक्शन, आलोक मौर्य के जान से मारने के आरोपों की जांच पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget