एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking News: जोशीमठ के 75 घरों पर लगाए गए लाल निशान, 27 और परिवारों को किया शिफ्ट, आज से शुरू होगा ध्वस्तीकरण

Joshimath Land Slide: उत्तराखंड स्थित चमौली के जोशीमठ में आज से प्रभावित घरों को गिराने का सिलसिला शुरू होगा. अभी तक 75 घरों पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं.

Joshimath Land Sinking: उत्तराखंड स्थित जोशीमठ में मंगलवार से खतरनाक घरों को गिराए जाने का सिलसिला शुरु हो जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार 75 घरों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं. बताया गया कि इन घरों को गिराने के लिए मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. सरकार की ओर से दी गई एक जानकारी के मुताबिक जोशीमठ में असुरक्षित भवनों की संख्या बढ़कर 678 हो गई है. वहीं 27 और परिवारों से घर खाली कराए जा रहे हैं. अब तक 81 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है. 

जिला प्रशासन ने क्या बताया
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि, पहली बार भू-धंसाव की तकनीकी जांच कराई जाएगी. वहीं पानी रिसने तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य संभव नहीं है. इतना ही नहीं आपदा राहत मानकों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. वहीं जोशीमठ का अलग से एक मास्टर प्लान बनाया जाएगा. यही नहीं जिला प्रशासन की ओर से जोशीमठ में कंट्रोल रूम भी चालू कर दिया गया है.

 कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
जोशीमठ में हर घंटे बिगड़ रहे हालात को लेकर कांग्रेस ने नौ जनवरी को  प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उत्तराखंड की धामी सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने जोशीमठ मामले को लेकर सरकार से कई मांगे की. इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि देवस्थल जोशीमठ में घर, मंदिर टूट रहे हैं और शिवलिंग में दरार आ गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने संज्ञान तब लिया जब सब कुछ टूट गया. इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपीए सरकार पर्यावरणविदों का संज्ञान लेती थी लेकिन मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती है. जोशीमठ में टाइम बम लगा हुआ है.

जोशीमठ के हालात पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं. शनिवार को सीएम धामी ने पूरे इलाके का हवाई और जमीनी सर्वेक्षण किया था. सीएम धामी ने यहां के लोगों से बात की और जमीनी स्तर पर हालात को समझा. जिसके बाद जोशीमठ में खतरे के जोन में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है.

Joshimath Sinking: एक-एक मिनट अहम, लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं, पूछा- 'अपने घर जैसा सुकून कहां?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget