एक्सप्लोरर

यूपी: रीता बहुगुणा से लेकर जितिन प्रसाद तक... कांग्रेस के वो बड़े नेता जिन्होंने थामा बीजेपी का दामन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद कांग्रेस को अलविदा कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जितिन प्रसाद से पहले रीता बहुगुणा जोशी, जगदंबिका पाल जैसे बड़े नेता भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

लखनऊ. यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीनों पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जितिन प्रसाद के अलावा बीते कुछ सालों में कांग्रेस के कई बड़े नेता एक-एक कर बीजेपी में जा चुके हैं. इनमें रीता बहुगुणा जोशी, जगदंबिका पाल, रवि किशन प्रमुख नेता हैं. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की बड़ी नेता रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने कमल थाम लिया था. उस समय बीजेपी ने उन्हें लखनऊ में उसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जहां से वो विधायक थीं. चुनाव जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया. इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव में उतारा गया. यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा जोशी अभी लोकसभा सांसद हैं. रीता बहुगुणा यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके अलावा वो कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

कई बड़े नेताओं ने छोड़ा साथ
रीता बहुगुणा जोशी के अलावा और भी कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जगदंबिका पाल भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को टाटा कर दिया था. अमेठी के पूर्व सांसद और मंत्री संजय सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

इसके अलावा रवि किशन, अमरपाल त्यागी, धीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद संजय सिंह भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं. रवि किशन फिलहाल गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले कई और कांग्रेसी नेता बगावत का झंडा बुलंद कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Jitin Prasada Joins BJP: यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल

Jitin Prasada Joins BJP: बीजेपी में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद की पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget