एक्सप्लोरर

यूपी में बढ़ रहा जयंत चौधरी का कद, सपा-बसपा छोड़कर RLD में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

Farrukhabad News: RLD में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक न्याय किसान और मजदूरों की आवाज को ताकत देने वाले नेतृत्व की तलाश में थे जो उन्हें जयंत चौधरी के रूप में मिला.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल दिखी जब समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया. ये सभी कार्यकर्ता फर्रुखाबाद जिले से लखनऊ स्थित रालोद के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और नव-नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का स्वागत कर पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया.

इस मौके पर रालोद प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनिल दुबे को शुभकामनाएं दीं और उनके मनोनयन के लिए पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की मौजूदगी और अनिल दुबे की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ली.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक न्याय किसान और मजदूरों की आवाज को ताकत देने वाले नेतृत्व की तलाश में थे, जो उन्हें जयंत चौधरी के रूप में मिला. उन्होंने कहा कि रालोद अब सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित पार्टी नहीं रही, बल्कि पूरे प्रदेश में नई ताकत के रूप में उभर रही है.

ये नेता रालोद में हुए शामिल

सदस्यता लेने वालों में प्रमुख नामों में विश्वप्रकाश चतुर्वेदी, अजित पटेल, ललित पटेल, रीता सिंह, जयप्रकाश कठेरिया, अविनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, कन्हैया वर्मा, दीपू राठौर, विनय सिंह और आकाश सिंह जैसे नेता शामिल रहे. इस अवसर पर रालोद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक और पार्टी नेता आमिर साबिरी शामिल थे.

जयंत अब पश्चिमी यूपी से निकलकर पूरे राज्य में रालोद को कर रहे मजबूत

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नई ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार की रणनीति बनाई है. पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी की हाल ही में एनडीए में शामिल होने और केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी को नई पहचान मिली है. माना जा रहा है कि जयंत अब पश्चिमी यूपी से निकलकर पूरे राज्य में रालोद को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

यह जानकारी रालोद के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, आने वाले दिनों में अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रालोद से जुड़ेंगे.

संभल हिंसा की न्यायिक जांच तेज, एसपी ने दर्ज कराया बयान, मीडियाकर्मियों और सांसद से भी होगी पूछताछ

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget