एक्सप्लोरर

संभल हिंसा की न्यायिक जांच तेज, एसपी ने दर्ज कराया बयान, मीडियाकर्मियों और सांसद से भी होगी पूछताछ

Sambhal Violence: एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल हिंसा मामले में कुल 12 एफआईआर दर्ज की गई थी. जिनमें से 6 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है जबकि 6 में जांच अभी भी जारी है.

UP News: संभल में हुई हिंसा को लेकर गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने अपनी जांच तेज कर दी है. आयोग के सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एके जैन ने आज बताया कि संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था.

पूर्व DGP एके जैन ने कहा कि, "SP संभल से हिंसा से जुड़ी पूरी जानकारी, विवेचना की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई के बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ की गई है. एसपी ने आयोग के समक्ष अपनी रिपोर्ट और साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं."

12 एफआईआर, 6 में चार्जशीट दाखिल

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल हिंसा मामले में कुल 12 एफआईआर दर्ज की गई थी. जिनमें से 6 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है जबकि 6 में जांच अभी भी जारी है. उन्होंने आगे कहा कि "बैलेस्टिक रिपोर्ट भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई है, जिसमें पाकिस्तान में बनी कारतूस के साक्ष्य भी शामिल हैं. 

मीडियाकर्मियों और सांसद के भी दर्ज होंगे बयान

आयोग ने आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 15 अप्रैल को मीडियाकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे. 16 अप्रैल को संभल सांसद के बयान दर्ज होंगे. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पक्षों से बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें करीब डेढ़ महीने का समय और लग सकता है.

न्यायिक आयोग की कार्रवाई निर्णायक दौर में

पूर्व DGP एके जैन ने बताया कि आयोग की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है और जल्द ही सभी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी जाएगी. संभल हिंसा को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में पहले से ही संवेदनशीलता बनी हुई है, ऐसे में आयोग की रिपोर्ट को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

कुशीनगर में जमीनी विवाद में मारपीट, लाठी-डंडो से की पिटाई, पुलिस कर रही कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget