एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी ने खोल रखे INDIA के साथ NDA के लिए भी दरवाजे, ये है RLD की रणनीति!

Jayant Chaudhary News: जून में पटना में विपक्ष की पहली बैठक हुई तो वहां जयंत नहीं पहुंचे. लेकिन 17 जुलाई को बेंगलुरू में कांग्रेस की अगुआई में आयोजित दूसरी बैठक में पहुंच गए.

UP Politics: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों ही अपनी तैयारियों में तेजी से जुटे हैं. दोनों तरफ से कई दलों से समझौता भी हो चुका है. पश्चिमी यूपी में नए सिरे से उभार मार रहे RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी की नजर इस बात पर है कि सियासी पलड़ा किधर भारी है. दिल्ली सर्विस बिल पर मतदान के दौरान राज्यसभा से दूरी बनाकर और विपक्ष के साथ होने का संदेश देकर उन्होंने 'इंडिया' और एनडीए के लिए अलग अलग दरवाजे खोल रखे हैं.

अभी हाल में विधानसभा के सत्र के दौरान RLD के विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिले. ऐसा पहली बार हुआ है जब RLD विधायक एक साथ मुख्यमंत्री से मिले हैं. ऐसे में सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. कहा जा रहा है कि राज्यसभा में दिल्ली बिल पर हुई वोटिंग में पहले RLD प्रमुख जयंत चौधरी गायब रहे. अब विधायक सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री से मिले. जयंत के पहले से ही BJP के साथ जाने की चर्चा तेज है. अब इन विधायकों का मिलना एक नई सियासी खिचड़ी की ओर संकेत कर रहा है. यह मुलाकात और जारी हुई तस्वीर ने नई चर्चा को जन्म दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में सेंधमारी की तैयारी, RLD का दामन थाम सकते हैं पश्चिमी यूपी के ये नेता

दिल्ली सेवा बिल के दौरान जयंत चौधरी गायब
जून में पटना में विपक्ष की पहली बैठक हुई तो वहां जयंत नहीं पहुंचे. लेकिन 17 जुलाई को बेंगलुरू में कांग्रेस की अगुआई में आयोजित दूसरी बैठक में पहुंच गए. सात अगस्त को राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल के दौरान जयंत चौधरी गायब रहे. 

हालंकि RLD के प्रवक्ता अनिल दुबे RLD के एनडीए में जाने की बातों को अफवाह बता रहे हैं. मुख्यमंत्री से RLD विधायकों का मिलना सूखा और बाढ़ से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर मिलना बता रहे हैं. कहा कि RLD ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ है. 

'चावल खाना हो तो खीर खाओ'
बता दें कि पिछले दिनों जयंत चौधरी का एक ट्वीट "चावल खाना हो तो खीर खाओ" को सत्ताधारी दल के साथ हाथ मिलाने से जोड़कर देखा गया.

RLD के अन्य एक वरिष्ठ नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जयंत चौधरी को अपनी पार्टी को मजबूत करना है. इसलिए वह अभी सियासी चीजें देख रहें हैं. वह पश्चिमी यूपी में अगली सरकार के विकल्प बनना चाहते हैं. इसी कारण सारे ऑप्शन खोल रखे हैं. 2022 के चुनाव में RLD ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. जाट वोट में छोटे चौधरी की पकड़ मजबूत है. क्षेत्र में अपनी एक संघर्ष की पहचान है. इसलिए RLD को केंद्र में मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा.

राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में जाट वोटों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है. अगर चुनावी आंकड़ों को देखें तो जाट पूरे उत्तर प्रदेश की कुल आबादी का करीब  1.5 से 2 फीसदी हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में उनकी जनसंख्या 18 फीसदी तक है.

RLD ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की
पांडेय कहते हैं कि प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत संभाल रहे जयंत चौधरी से गठबंधन कर BJP यूपी के साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के जाट वोटरों को रिझाने की फिराक में है. अभी BJP के पास जाटों का कोई ऐसा नेता नहीं जिसकी स्वीकारिता पूरे देश में हो. इस कारण भी उनका फोकस जयंत की तरफ है. लिहाजा पार्टी का एक बड़ा गुट उन्हे लेने के पक्ष में लगा हुआ है. अभी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में RLD ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, पश्चिमी यूपी की जाट बहुल सीटों पर BJP को नुकसान हुआ था. इसी तरह निकाय चुनाव के आंकड़े भी जाट बहुल इलाके में BJP को नुकसान हुआ. 

प्रसून कहते हैं कि जयंत को अगर इंडिया गठबंधन में मन मुताबिक सीटें नहीं मिली तो वह राजग में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र में जगह तो मिलेगी साथ ही उनके एक दो विधायक मंत्री बन सकते है. केंद्र और राज्य सरकार में भागीदारी भी मिल जायेगी. इसी कारण वह अभी पूरे पत्ते नहीं खोल रहे हैं.

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि RLD अभी 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से पत्ते नहीं खोल रहा है. अभी वह इंडिया और एनडीए में जाने के नफा नुकसान देख रहे हैं. अभी हाल के घटनाक्रम पार्टी की रणनीति के तहत संदेश देने का प्रयास था. क्योंकि जयंत को लोकसभा में अपनी उपस्थित तो दर्ज कराने के साथ जाटों के बड़े नेता के तौर पर उभार पाने का प्रयास कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget