एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में सेंधमारी की तैयारी, RLD का दामन थाम सकते हैं पश्चिमी यूपी के ये नेता

Lok Sabha Elections: रालोद से बात तय होने के बाद विधायक भी बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं. बता दें कि चुनावों से पहले नेताओं का पाला बदलना कोई नहीं बात नहीं है.

Mission 2024: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए (NDA) बनाम इंडिया (INDIA) गठबंधन की लड़ाई में जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) केंद्र बिंदु बनी हुई है. अभी तक दो सियासी घटनाक्रम से जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं. अब रालोद के ताजा बयान से उत्तर प्रदेश की सियासत में सनसनी मच गई है. रालोद का कहना है कि बीजेपी (BJP) में बड़ी सेंधमारी हो सकती है.

जयंत चौधरी के करीबी और व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि पश्चिमी यूपी के बीजेपी सांसद और विधायक रालोद के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़े जनाधार वाले नेताओं को बीजेपी में भविष्य सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा है. इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर रालोद का दामन थाम सकते हैं.

बीजेपी में हो सकती है सेंधमारी

रोहित अग्रवाल के मुताबिक पश्चिमी यूपी के 2-3 बीजेपी सांसदों ने लोकसभा का रालोद खेमे से टिकट मांगा है. उन्होंने आगे कहा कि 5-6 बीजेपी विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी विधायकों की टिकट बंटवारे में लॉटरी नहीं निकलनेवाली है. इसलिए अभी से लोकसभा का टिकट पक्का कर लेना चाहते हैं. रालोद से बात तय होने के बाद विधायक भी बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं. बता दें कि चुनावों से पहले नेताओं का पाला बदलना कोई नहीं बात नहीं है.

रालोद के बयान से मचा बवाल

अभी तक ज्यादातर सत्ता पक्ष से जुड़ने का अंसतुष्ट या बागी नेताओं का रुझान दिखाई देता है. लेकिन रालोद के आरोप से माना जा रहा है कि बीजेपी खेमे में भी सभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जयंत चौधरी की तरफ से अभी पुष्टि नहीं हुई है. बीजेपी छोड़नेवालों नेताओं को रालोद में शामिल होने के बाद लोकसभा का टिकट मिलेगा या नहीं. एक विधान परिषद सदस्य भी अपने बेटे के लिए रालोद में भविष्य सुरक्षित देख रहे हैं. लोकसभा चुनाव का वक्त करीब आने के साथ उत्तर प्रदेश की सियासत में जयंत चौधरी प्रासंगिक बने हुए हैं. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ सकती हैं INDIA की मुश्किलें, रालोद ने कर दी बड़ी मांग
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget