एक्सप्लोरर

जम्मू आतंकी हमला: बस की सीट के नीचे छुपकर बचाई दंपत्ति ने जान, सालगिरह पर दर्शन करने पहुंचे थे वैष्णो धाम

Jammu Kashmir Reasi Terror Attack: वाराणसी से रहने वाले पति-पत्नी मां वैष्णो धाम में दर्शन पूजन करने के लिए जम्मू गए थे. इस दौरान वो जिस बस में बैठे थे उसी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया.

Jammu Kashmir Reasi Bus Terror Attack: जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में वाराणसी के भी दो श्रद्धालु घायल हुए हैं. वाराणसी के रहने वाले अतुल मिश्रा और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा मां वैष्णो धाम में दर्शन पूजन करने के लिए वाराणसी से जम्मू के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान वह उसी बस में सवार थे जिस बस पर आतंकियों ने हमला किया था.

एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान अतुल के पिता राजेश मिश्रा ने बताया कि न्यूज़ चैनल और मोबाइल की सूचना के माध्यम से उनको पता हुआ कि जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया है और उसी बस में उनके बेटे और बहू भी मां वैष्णो देवी धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे.

बेटे अतुल मिश्रा और बहू नेहा मिश्रा को सिर, हाथ और पैर में चोट आई है. बेटे से तकरीबन तीन से चार बार फोन कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से बात हो चुकी है. उनका उपचार चल रहा है और वह 12 जून तक वाराणसी लौट सकते हैं.

बेटे ने फोन कॉल पर बताया कि जब वह बस में सफर कर रहे थे तभी आतंकियों ने हमला किया, लेकिन बेटे की तरफ से खुद को और अपनी पत्नी को बस की सीट के नीचे छुपा कर किसी तरह जान बचाई गई. इसी दौरान जब बस पलटी तो दोनों को सर, हाथ और पैर में चोट आ गई.

मां वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुए थे अतुल

अतुल की मां सुनीता मिश्रा ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि बेटे की तरफ से उन्हें 5 जून को इस बात की जानकारी दी गई कि अपनी शादी के प्रथम सालगिरह 7 जून के अवसर पर वह पत्नी नेहा के साथ मां वैष्णो देवी धाम का दर्शन करने जाएंगे. इस दौरान वह परिवार से मिलकर मां वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुए थे.

न्यूज़ चैनल और फोन कॉल के माध्यम से बेटे-बहू के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद परिवार में काफी डर का माहौल था, सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन भगवान काशी विश्वनाथ का आभार है कि बेटे और बहू बाल बाल बच गए. हम सभी घायलों के स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते है. सरकार से भी उम्मीद करते हैं कि आगे जो भी हो वो अच्छा ही करें.

" पाकिस्तान को दिया जाय मुहतोड़ जवाब " 

इस घटना के बाद घायल अतुल के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला. अतुल के पिता और माता दोनों ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और कहा कि ऐसा कब तक चलेगा जब आतंकी हमारे देश के मासूम लोगों को निशाना बनाते रहेंगे.

इस घटना के बाद अतुल के पड़ोसी भी उनके परिवार का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि एक बार फिर भारत को पाकिस्तान के घर में घुसकर कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: इकरा हसन ने BJP पर बोला बड़ा हमला, तीन तलाक के मुद्दे पर घेरा, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget