एक्सप्लोरर

इकरा हसन ने BJP पर बोला बड़ा हमला, तीन तलाक के मुद्दे पर घेरा, जानें- क्या कहा?

Kairana सांसद इकरा हसन ने भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने NDA सरकार और INDIA पर भी प्रतिक्रिया दी.

Iqra Hasan News: उत्तर प्रदेश स्थित कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन ने एनडीए सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप चौधरी को 69 हजार 116 वोट से हराने वाली इकरा ने कहा है कि मेरी सबसे बड़ी सफलता यही है कि मैं लोगों को जरूरी मुद्दों पर साथ ला सकी. उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों के आगे भारतीय जनता पार्टी का हिन्दू-मुस्लिम एजेंडा और राष्ट्रवाद का नैरेटिव काम नहीं कर पाया. गन्ना किसानों और अन्य किसानों की आवाज भी हमने उठाई. 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में इकरा ने कहा कि हम क्षेत्र में भाईचारे के लिए लड़े. इकरा ने कहा कि साल 2013 के दंगों के बाद से ही यह जातियों और धर्मों के बीच बंटवारा हुआ जिसे एक बार फिर एकजुट किया गया. सैनी, राजपूत, गुर्जर, जाट और दलितों ने मुझे मतदान किया है.  बेरोजगारी और महंगाई सरीखे मुद्दों पर लोगों ने हमारा साथ दिया. 

इकरा ने कहा कि मैं मुस्लिम सांसद हूं लेकिन मैं सभी की प्रतिनिधि हूं. मैं सदन में क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाऊंगीं. अगर समाज के साथ कोई अन्याय होगा तो मैं उसके खिलाफ भी रहूंगी. 

यूपी की इन सीटों पर लिया 'बदला', राहुल के 'सिपाही' ने जीती जंग, कहीं मां-भाई की हार का हिसाब चुकता

तीन तलाक कानून पर उठाए सवाल
तीन तलाक पर भारतीय जनता पार्टी के रुख पर इकरा ने कहा कि यह उनके ख्याली पुलाव हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. तीन तलाक पर जिस तरह से बीजेपी ने काम किया उससे कोई खुश नहीं है. मैं तीन तलाक का समर्थन नहीं करती लेकिन मैं इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार के एक्शन का समर्थन भी नहीं करती. मैं उनके बुरे मकसद से वाकिफ हूं. इस कानून के जरिए उन्हें मुस्लिम युवाओं को जेल में डालने का मौका मिलता है.

एनडीए सरकार की स्थिरता के सवाल पर कैराना की सांसद ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि इंडिया अलायंस सरकार बनाएगी लेकिन यह नहीं हो पाया. मेरा मानना है कि एनडीए सरकार लंबे वक्त तक नहीं चलेगी. मैं इस बात से खुश हूं कि पिछली बार की तरह बीजेपी सरकार नहीं है और वो रातों रात कोई कानून नहीं बना पाएंगे. हम भी अब एक मजबूत विपक्ष हैं. हमें पता चल रहा है कि अगले 6 महीने में हम सरकार बना लेंगे. मेरा मानना है कि यह एनडीए नहीं नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की सरकार है. वो सरकार में बड़े पद चाहते हैं और वह बीजेपी पर लगातार दबाव बनाए रखेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget