एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir में सीएम योगी आदित्यनाथ का 100% स्ट्राइक रेट, जिन सीटों पर किया प्रचार BJP ने लहराया परचम

Jammu Kashmir में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है. रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि BJP 28 सीट पर आगे है.

Jammu & Kashmir Results: जम्मू और कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी अभी तक 28 सीटों पर आगे हैं. इसमें से कई सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था. इन सीटों पर सीएम का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा. सीएम ने जम्मू के छंब, रामगढ़, कठुआ, आर एस पोरा, रामनगर में प्रचार किया था. समाचार लिखे जाने तक बीजेपी इन सभी सीटों पर या तो जीत चुकी है या आगे है. रामगढ़ में बीजेपी के देविंदर कुमार मान्याल 14,035 वोट से आगे हैं. कठुआ में बीजेपी के भारत भूषण ने 12,117 वोट से जीत हासिल की.

आरएस पोरा में बीजेपी के नरेंद्र सिंह रैना ने 1966 वोट से जीत हासिल की. छंब सीट में अभी कांटे की टक्कर जारी है. यहां बीजेपी प्रत्याशी राजीव शर्मा, निर्दलीय सतीश शर्मा से पीछे चल रहे थे. इसके अलावा रामनगर में बीजेपी के सुनील भारद्वाज ने 9000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की.

नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार की संभावना 
जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है. मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा की झोली में अब तक दो - दो सीट आई है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) केंद्र शासित प्रदेश में दो सीट पर, सज्जाद गनी लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस दो सीट पर जबकि निर्दलीय उम्मीदवार छह सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

रुझानों से पता चलता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 43 सीट पर आगे है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस सात सीट पर आगे है. रुझानों में नेकां के उसके प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने पर पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जनादेश के साथ कोई 'छेड़छाड़' नहीं होनी चाहिए. 

अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से कहा, 'पारदर्शिता होनी चाहिए. जो भी हो, पारदर्शी तरीके से होना चाहिए. जनादेश के साथ कोई धोखेबाजी नहीं होनी चाहिए. अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो भाजपा को कोई जुगाड़ या अन्य कोई चाल नहीं चलनी चाहिए.' 

'जम्मू-कश्मीर को वापस मिले स्पेशल स्टेटस, इसके लिए हम...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget