एक्सप्लोरर

'जम्मू-कश्मीर को वापस मिले स्पेशल स्टेटस, इसके लिए हम...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का ऐलान

Jammu Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अभी तक तक रुझानों से साफ है कि एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे. 

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव आयोग ने 90 में से 74 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं. नेशनल कॉन्फ्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर आज बड़ा बयान दिया है. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने साफ शब्दों में कहा, "केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल होना बहुत जरूरी है. मुझे उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन हमारे साथ इसके लिए बराबर की जंग लड़ेगा. ताकि जल्द से जल्द यहां के के लोगों को विशेष राज्य का दर्जा मिले. मैं समझता हूं उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे."

'जनमत' अनुच्छेद 370 निरस्त के खिलाफ 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार जताया.  उन्होंने कहा कि जनमत का फैसला इस बात का सबूत है कि जम्मू-कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे.

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की जनता ने नेशनल कॉन्फ्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है. इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. अब हमें बेरोजगारी खत्म करनी होगी और महंगाई और नशीली दवाओं की समस्या जैसे मुद्दों का समाधान करना होगा. फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब कोई एलजी और उनके सलाहकार नहीं होंगे. अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के हित में काम करेंगे.

NC बनी सबसे बड़ी पार्टी 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की मुल 90 सीटों में से 74 सीटों पर चुनाव आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया है. इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को 35, बीजेपी को 26, पांच पर कांग्रेस, 3 पर पीडीपी, 1 पर आम आदमी पार्टी सहित चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी जीत हाशि की. शेष 16 सीटों पर कुछ देर में चुनाव परिणाम आने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Chunav Result 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में पहले 9 सीटों के आए चुनाव परिणाम, BJP के 6 और NC के जीते 3 प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget