एक्सप्लोरर

CAA प्रदर्शन के दौरान जामिया में चली गोली, गृहमंत्री अमित शाह बोले- होगी कठोर कार्रवाई

जामिया फायरिंग की घटना आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। पहले ही दिन से उनके नेता भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक निकाले जा रहे मार्च के दौरान एक व्यक्ति सरेआम फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक शख्स गोली लगने घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली चिन्मय बिस्वल ने बताया, जामिया फायरिंग में छात्र के बाएं हाथ में गोली लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जामिया फायरिंग घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 'दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उस पर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है, उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।'

जामिया फायरिंग घटना के बाद अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। पहले ही दिन से उनके नेता भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। डर की वजह से यह षड्यंत्र किया जा रहा है। गृह मंत्री चुनाव को टालने की योजना बना रहे हैं।

कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक द्वारा गोली चलाने की घटना को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए दावा किया कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि देश की सत्ता पर घृणा काबिज है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब यह सरकार देश को बांटने की राजनीति कर रही है।

CAA प्रदर्शन के दौरान जामिया में चली गोली, गृहमंत्री अमित शाह बोले- होगी कठोर कार्रवाई

तिवारी ने कहा, 'जामिया में जो हुआ है वह नफरत के माहौल का प्रकटीकरण है। दिनदहाड़े और सैकड़ों लोगों के सामने गोलीबारी यह दिखाती है कि माहौल विषैला हो गया है। जिस घृणा ने महात्मा गांधी की जान ली, आज वह घृणा भारत की सत्ता पर काबिज है। राष्ट्रीय राजधानी में जो घटनाक्रम हुआ है, वह इस बात को प्रमाणामित करता है। सुनियोजित तरीके से वही माहौल बनाया जा रहा है जिसके खिलाफ लड़ते-लड़ते महात्मा गांधी ने जान दे दी।'

जामिया फायरिंग की घटना पर बॉलीवुड गलियारे से भी रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने भी इस घटना के संबंध में ट्वीट किया है। कमाल आर खान ने ट्वीट कर कहा कि 'यह प्रमाण है कि देश बर्बाद होने की कगार पर है और अब समाज में इतना जहर घुल चुका है कि अब शायद ही कोई इस बर्बादी को रोक पाए'

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामिया के पास गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम गोपाल शर्मा बताया जा रहा है। गोली चलाने वाला युवक ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है और 12वीं का छात्र बताया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget