एक्सप्लोरर

जालौन में हिंसा के बाद बुलडोजर कार्रवाई, मुख्य आरोपी माजिद का घर ध्वस्त, पांच गिरफ्तार

Jalaun News: उरई कोतवाली क्षेत्र में हुई हिंसा और आगजनी की घटना ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल एक्शन लेने के लिए मजबूर कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी माजिद के आवास पर बुल्डोजर चला दिया.

यूपी के जालौन जनपद में उरई कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद जालौन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी माजिद के घर पर बुल्डोजर चला दिया. उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई इस कार्रवाई में माजिद का मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कम्प मच गया है.

हिंसा और आगजनी के बाद कार्रवाई

शुक्रवार रात उरई कोतवाली क्षेत्र में हुई हिंसा और आगजनी की घटना ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल एक्शन लेने के लिए मजबूर कर दिया. जालौन प्रशासन और पुलिस ने शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेल रोड पर स्थित मुख्य आरोपी माजिद के आवास पर बुल्डोजर चलाकर उसे पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया.

पांच गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

जालौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी माजिद शामिल है. एसोई डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अन्य संदिग्धों के चेहरे सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा और आगजनी की घटना बेहद गंभीर है. हमारी टीमें फरार आरोपियों को ट्रैक कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कानून का शासन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है.

अवैध कब्जे पर भी कार्रवाई

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया था, जिसे जिला प्रशासन ने मुक्त करा लिया है. इसके अलावा, अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच भी की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और एक बाइक भी बरामद की है.

सीसीटीवी फुटेज से होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. एसपी ने बताया कि कुछ अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और प्रशासन की टीमें शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च कर रही हैं.

Input By : प्रवीण द्विवेदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget