एक्सप्लोरर

जालौन के नौ गांवों में लगेंगे विकास के पंख, 1300 करोड़ की लागत से बनेगा 115KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे

UP: झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 115 KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. यह जालौन के नौ गांवों से होते हुए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेगा. भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UP Expressways Industrial Development Authority) इस लिंक एक्सप्रेसवे को झांसी के डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Bundelkhand Industrial Development Authority) से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है. इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार 124 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रही है. इसमें से 115 हेक्टेयर से अधिक जमीन खरीदी जा चुकी है.

इस लिंक के जरिए जालौन की उरई तहसील के फूलपुरा, टिगरी, गोरन, जैसारी कला, किशोरा, कोटरा, हिलगना, नंधा समेत नौ गांव जुड़ेंगे. सर्किल रेट 2400 रुपये प्रति वर्गमीटर है. फिलहाल डकोर ब्लॉक क्षेत्र में इसका चार गुना मुआवजा भी अधिग्रहण के लिए किसानों को दिया जाएगा. इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी. जमीन अधिग्रहण पर करीब 228 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. कुछ राशि की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है.

50 हजार से अधिक आबादी को होगा फायदा
इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से इन नौ गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा. सर्वे का काम ध्रुव कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड को सौंपा गया है. इसने बंदोबस्ती नक्शे भी प्राप्त कर लिए हैं. एक महीने में सर्वे पूरा कर रूट की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी. लिंक एक्सप्रेस भी की अनुमानित लागत 1300 करोड रुपए है. भविष्य में इसे 6 लेन तक विस्तार देने की योजना है. 

झांसी ललितपुर ओरछा और मध्य प्रदेश के कई जिलों को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना बनाई गई है. इसमें दिल्ली, लखनऊ और आगरा का सफर आसान हो जाएगा. जहां इस योजना से लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी तो वहीं स्थानीय लोगों में यह चिंता भी है कि कहीं इस सड़क को टोल मार्ग ना बना दिया जाए. यदि टोल टैक्स जोड़ा गया तो आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा.

बुंदेलखंड के लिए बनेगा आर्थिक विकास का आधार
एडीएम जालौन संजय कुमार ने बताया कि योजना को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है. बंदोबस्ती नक्शे मिल चुके हैं. अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. यह एक्सप्रेसवे पूरे बुंदेलखंड के लिए आर्थिक विकास का आधार बनेगा और डिफेंस कॉरिडोर से जोड़कर इसे राष्ट्रीय महत्व की सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा.

Input By : प्रवीण द्विवेदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget