एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: मीट कारोबारी की मौत के मामले में जांच शुरू, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बुलंदशहर में मीट कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मीट कारोबारी के परिजनों ने पुलिस पर उसे छत से धक्का देने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि आकिल खुद छत से कूद गया था.

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर जिले में मीट कारोबारी आकिल कुरैशी की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आकिल के घर पर पुलिस की छापेमारी के दौरान वो घायल हो गया था. आकिल का इलाज अस्पताल में चल रहा था. 23 और 24 मई की रात 43 वर्षीय आकिल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. 

दरअसल, पुलिस कुछ दिन पहले आकिल को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी. आकिल पर अवैध पशु कटान समेत कई गंभीर आरोप थे. आकिल के परिवारवालों का कहना है कि पुलिस ने आकिल को घर की छत से धक्का दे दिया था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान आकिल छत से कूद गया था. जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आई थी. 

"छत से गिरने से लगी चोट"
सीओ खुर्जा सुरेश कुमार ने बताया, "कई मामलों में वांटेड आकिल को पकड़ने पुलिस 23 और 24 मई की रात खुर्जा पुलिस स्टेशन से गई थी. आकिल के घर पहुंचने पर पुलिस को बताया कि वो वहां पर नहीं है. बाद में हमें बताया गया कि आकिल को चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रथम दृष्टया, आकिल के छत से कूदने के कारण उसे चोट लगी है. फिलहाल एसपी ग्रामीण के तत्वावधान में जांच के आदेश दिए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, आकिल को उसकी पहचान छिपाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया. बाद में उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई. आकिल कुरैशी के परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है. आकिल की बेटी का कहना है कि पुलिस ने उसके पिता की पिटाई की और छत से धक्का दे दिया.

पुलिस ने हालांकि कहा कि परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि अन्य अपराधों के अलावा अवैध पशु कटान का उसका आपराधिक इतिहास रहा है.

ये भी पढ़ें:

बलिया: प्रशासन की पहल के बाद अनाथ बच्चों को मिला सहारा, कोरोना की वजह से हुई थी मां की मौत 

इटावा: एसडीएम सैफई की अनूठी पहल, पहले कोरोना वैक्सीनेशन कराओ तभी मिलेगी ठेके से शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget