एक्सप्लोरर

इटावा: एसडीएम सैफई की अनूठी पहल, पहले कोरोना वैक्सीनेशन कराओ तभी मिलेगी ठेके से शराब

यूपी के इटावा में एसडीएम सैफई की अनूठी पहल देखने को मिली है. अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि पहले कोविड की वैक्सीन लगवाओ और ठेके पर कार्ड दिखाओ उसके बाद ही शराब मिलेगी.

इटावा: एसडीएम सैफई ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं कि पहले कोविड की वैक्सीन लगवाओ और ठेके पर कार्ड दिखाओ उसके बाद ही शराब मिलेगी. अलीगढ़ में शराब पीने से कई लोगों की मौत होने के बाद अलर्ट मोड पर आए प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में खुले ठेकों पर औचक निरीक्षण कर वहां बिकने वाली शराब की चेकिंग भी की.

शराब के लिए दिखाना होगा वैक्सीनेशन का कार्ड 
शनिवार को एसडीएम हेम सिंह और सीओ राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने दुमीला तिराहे और गीजा गांव में संचालित अंग्रेजी और बियर और देसी शराब के ठेके चेक किए. एसडीएम ने सभी ठेके संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वो केवल आबकारी विभाग की तरफ से मान्य शराब की ही बिक्री करें. साथ ही दुकानों के सामने वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक करने के लिए पोस्टर भी लगाएं. एसडीएम ने निर्देश दिया किया कि 45 वर्ष की उम्र से अधिक वाले व्यक्ति को शराब की बिक्री तब की जाए जब वो वैक्सीनेशन कराने के बाद उसका कार्ड दिखाए. अन्यथा शराब की बिक्री ना की जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम भी चेक किए 
आबकारी इंस्पेक्टर विनीत उपाध्याय ने बताया कि वैसे तो विभाग अवैध, नकली और कच्ची शराब की बिक्री रोकने को पहले से ही अलर्ट मोड पर है और लगातार चेकिंग और छापेमारी की जा रही है. अब अलीगढ़ की घटना को लेकर शुरू किए गए अभियान में देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों पर औचक चेकिंग की गई. वहां बिकने वाली शराब को चेक किया गया कि अधिकृत रूप से मान्य शराब ही बिक रही है या नहीं. शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम भी चेक किए गए. 

ये भी पढ़ें: 

उत्तराखंड: कोरोना की जांच से बचने के लिए जंगलों में भागे आदिवासी, विलुप्ति की कगार पर है ये जनजाति 

बलिया: प्रशासन की पहल के बाद अनाथ बच्चों को मिला सहारा, कोरोना की वजह से हुई थी मां की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget