एक्सप्लोरर

भारत-चीन संघर्ष का राम मंदिर निर्माण पर पड़ेगा असर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिए संकेत

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि देश काल और परिस्थिति को देखकर राम मंदिर निर्माण की तिथि का निर्णय किया जाएगा. साथ ही, उन्होंने एलएसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

अयोध्या: भारत और चीन के बीच संघर्ष और विवाद का असर अयोध्या के राम मंदिर निर्माण पर सीधे तौर पर पड़ेगा. इसी के अनुसार राम मंदिर निर्माण की तिथि के बारे में फैसला किया जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस बारे में स्पष्ट रूप से संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि देश काल और परिस्थिति को देखकर राम मंदिर निर्माण की तिथि का निर्णय किया जाएगा. उन्होंने भारत चीन सीमा पर शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना प्रत्येक देशभक्त नागरिक का पहला कर्तव्य है और उसके बाद ही कुछ और होना है, वह तय किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि देश काल की सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जैसा उपयुक्त होगा, उसी हिसाब से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संबंध में निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी अधिकृत सूचना श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से लोगों को प्राप्त होगी.

पत्थरों की सफाई को लेकर बोले

श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास कार्यशाला में पत्थरों की सफाई को लेकर उन्होंने साफ किया कि पत्थरों पर पानी जमा होने के कारण फंगस लग गया है. उसी की सफाई की जा रही है, लेकिन श्री राम मंदिर का निर्माण देशकाल परिस्थितियों को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा. साफ जाहिर है कि भारत चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष का असर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीखों पर पड़ रहा है और दोनों देशों के बीच आने वाले समय में किन परिस्थितियों का जन्म होता है. इसी पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण काफी कुछ निर्भर करेगा.

Ayodhya-champat-rai1

वीर सपूतों को नमन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चंपत राय महासचिव ने कहा कि मैं सबसे पहले भारत के उन वीर सपूतों को अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं और उनके सम्मुख अपना मस्तक नमन करता हूं, जिन्होंने भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया. हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जो अपने सीने पर गोली खाते हैं और देश की रक्षा करते हैं, उन्हें सूर्यलोक प्राप्त होता है. परम पिता परमेश्वर उन वीर सपूतों को शक्ति दें. उन्होंने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रहा है. देश के सम्मान की रक्षा अर्थात देश की सीमाओं की रक्षा यह प्रत्येक देशभक्त नागरिक का पहला कर्तव्य है बाद में कुछ और होगा.

वेबसाइट पर उपलब्ध होगी सारी जानकारी

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संबंध में अधिकृत सूचना हमारी वेबसाइट और ई-मेल से प्राप्त होगी. वेबसाइट शुरू हो चुकी है. उसपर सभी चीजें उपलब्ध हैं. संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, प्रतीक चिन्ह और स्टेट बैंक के द्वारा दिया गया एक चिन्ह, जिस को स्कैन करके ट्रांसफरिंग की जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का संचालन शुरू, मिलेगी मंदिर निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget