एक्सप्लोरर

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया वीडियो

UP News: सहारनपुर में यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस के निकट सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. रूटीन अभ्यास के लिए यह हेलीकॉप्टर उड़ा था लेकिन तकनीकी कमी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई है.

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चिलकाना इलाके में रूटीन अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी कमी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. सरसावा एयरफोर्स का यह अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर बताया जा रहा है, हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दोनों पायलट सुरक्षित हैं. इसके साथ ही सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

जानाकरी के अनुसार रूटीन अभ्यास के लिए अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर उड़ा था. तकनीकी कमी आने के कारण हुई इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर तकनीकी जांच के लिए सेना की टीम भी पहुंची है. यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस के निकट सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.

यहां देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

बता दें कि सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस में उस समय हड़कंप मच गया, जब रूटीन अभ्यास के दौरान सेना के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. यह हेलीकॉप्टर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने वाला एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर बताया जा रहा है. गौरतलब है कि शुक्रवार सेना का यह अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर रूटीन अभ्यास के लिए उड़ान पर था, तभी यमुना किनारे चिलकाना क्षेत्र के जोधेबांस गांव के पास तकनीकी खराबी आने के कारण पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की आपातकालीन (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई.

हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं. जानकारी मिलते ही मौके पर सेना के अधिकारी और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए. अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर भारतीय सेना का एक उन्नत और अत्याधुनिक युद्धक विमान है, जिसे विशेष ऑपरेशनों और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

यह कोई पहला मामला नहीं है कि सेना के किसी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी हो. इससे पहले कई विमान इमरजेंसी लैंडिंग के समय क्रैश भी हो गए हैं. इससे पहले अप्रैल 2025 में गुजरात के जामनगर के पास एक जैगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें पायलट सिद्धार्थ यादव की मृत्यु हो गई. हालांकि इस दौरान दूसरे पायलट ने सुरक्षित रूप से खुद को इजेक्ट कर लिया था. वहीं मार्च 2025 में भी हरियाणा के अंबाला में एक जैगुआर फाइटर जेट प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था.  

Input By : मुकेश गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget