एक्सप्लोरर

हाथ में तिरंगा लिए पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर सीएम योगी बोले- आज का दिन...

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन पर सीएम योगी ने एक वीडियो शेयर करते हुए बड़ी बात लिखी है.

UP News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे पुल का शुक्रवार को उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराब वाला रेलवे पुल (आर्च ब्रिज) है. प्रधानमंत्री मोदी चिनाब रेलवे पुल पर तिरंगा लेकर चले.

चिनाब पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर बने भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया.

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निकट स्थित ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे और उन्हें इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने के लिए अहम है.

क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?
इस उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. सीएम योगी ने लिखा कि आज का दिन माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से अभिसिंचित राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जम्मू-कश्मीर में विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च सेतु 'चिनाब ब्रिज' और भारत के पहले केबल-स्टेड रेल सेतु 'अंजी ब्रिज' का लोकार्पण 'नए भारत' के अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल और अपरिमित सामर्थ्य का प्रतीक है.

सीएम ने लिखा कि यह दोनों सेतु एवं दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और आम नागरिकों को तीव्र, आरामदायक एवं भरोसेमंद यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, इससे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के भी नए द्वार खुलेंगे.

CM योगी के जन्मदिन पर अखिलेश यादव के बधाई संदेश पर सियासत, अब सपा चीफ ने दे दिया जवाब

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज कश्मीर घाटी देश के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है. यह वास्तव में भारत की एकता और अदम्य इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है, साथ ही साथ 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का आदर्श उदाहरण भी है. भारत की एकात्मता को मजबूत करती इन लोक-कल्याणकारी सौगातों के लिए हार्दिक आभार!

डिप्टी सीएम ब्रजेश और केशव ने भी दी प्रतिक्रिया
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल 'अंजी ब्रिज', दुनिया के सबसे ऊंचे रेल आर्च ब्रिज 'चिनाब ब्रिज', और कटरा- नगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. साथ ही चिनाब ब्रिज पर आधारित स्मारक सिक्के और डाक टिकट भी जारी किया.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल - चिनाब ब्रिज का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया. भारत की इंजीनियरिंग क्षमता की यह अभूतपूर्व उपलब्धि है. साथ ही नए भारत के बदलते जम्मू-कश्मीर की सशक्त पहचान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget