एक्सप्लोरर

Independence Day: क्या 'दुर्गा भाभी' को जानते हैं आप? इनका नाम सुनते ही अंग्रेजों के निकल आते थे पसीने

दुर्गा ने क्रांतिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फिरंगियों से मोर्चा लिया था. जब अंग्रेज अफसर जॉन सांडर्स की भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने हत्या कर दी तो अंग्रेजी हुकूमत इन्हें खोजने में जुट गई.

Independence Day: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सिराथू तहसील के अंतर्गत शहजादपुर गंगा किनारे बसा एक समृद्धिशाली गांव है. गांव के पंडित बांके बिहारी के आंगन में 7 अक्टूबर 1902 को एक बेटी की किलकारी गूंजी थी. तब पंडित बांके बिहारी को यह नहीं पता कि उनकी बेटी देश की आजादी में अहम भूमिका निभाएगी. इनका नाम दुर्गा भाभी था. दुर्गा भाभी के मन में बचपन से ही क्रांतिकारी बनने की ललक थी. हालांकि 10 साल की आयु में ही इनकी शादी लाहौर में रेलवे अफसर के बेटे भगवती चरण बोहरा के साथ हुई थी. लेकिन इनके पति आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर क्रन्तिकारियों का साथ दे रहे थे.

भगत सिंह की पत्नी बनकर की थी मदद

दुर्गा भाभी को पति का साथ मानों एक मसाल की तरह था और वह आजादी की लड़ाई में कूद पड़ी. एक इनके पिता प्रयागराज (इलाहाबाद) के कलेक्ट्रेट में नाजिर पद पर तैनात थे. कुल मिलाकर इनका मायका और ससुराल काफी संपन्न था. अंग्रेज अफसर की हत्या के बाद भगत सिंह अपने साथियों के साथ फंस गए तो दुर्गा भाभी ने ही इन्हें लखनऊ और फिर कलकत्ता तक पत्नी बनकर निकाला था. 15 अक्टूबर 1999 को 97 साल की उम्र में वीरांगना दुर्गा भाभी इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराकर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं.

दुर्गा भाभी एक ऐसी वीरांगना थी, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं. लेकिन आजादी की लड़ाई में इन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था. इनकी वीरता को देखकर अंग्रेजों के पसीने छूट गए थे. दुर्गा भाभी ने क्रांतिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फिरंगियों से मोर्चा लिया था. 19 दिसंबर 1928 को जब अंग्रेज अफसर जॉन सांडर्स की भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने हत्या कर दी तो अंग्रेजी हुकूमत इन्हें खोजने में जुट गई. तीनों क्रांतिकारी उनके पास मदद के लिए पहुंचे. तब दुर्गा भाभी ने उन्हें बचाने का फैसला किया था. क्योंकि उनके पति ने क्रन्तिकारी साथियों के बुरे समय में मदद के लिए उन्हें छोड़ रखा था.

आजादी के बाद जीने लगीं गुमनामी की जिंदगी

वीरांगना ने अपने तीन साल के बेटे को साथ लेकर भगत सिंह को अपना पति और राजगुरु को अपना नौकर बताकर अंग्रेज सिपाहियों की आंखों में धूल झोंककर लखनऊ की ट्रेन में बैठे थे. लखनऊ पहुचते ही भगत सिंह ने भगवती चरण को एक टेलीग्राम लिखा और बताया कि वह दुर्गा भाभी के साथ कलकत्ता आ रहे हैं. जबकि राजगुरु बनारस निकल गए. कलकत्ता पहुचने पर भगवती चरण ने जब अपनी पत्नी को देखा तो उन्हें गर्व हुआ. 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हो गया तो दुर्गा भाभी लखनऊ में एक गुमनामी की जिंदगी जीने लगीं. 15 अक्टूबर 1999 को 97 वर्ष की उम्र में दुर्गा भाभी इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कराकर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं.

 शहजादपुर निवासी उदय शंकर भट्ट ने बताया कि वीरांगना दुर्गा भाभी मेरे पिता जी की बहन थी. यानि रिश्ते में वह मेरी बुवा और मैं उनका भतीजा हूं. वह क्रन्तिकारियो के लिए राजस्थान के जयपुर से माउज़र ( असलहा) लाती थी. मुल्तान से बम की खोल भी लाती थी. क्रन्तिकारियो के मुकदमे की पैरवी भी करती थी. भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु उनके पति के अनन्य साथी थे. एक अंग्रेज गवर्नर पर गोली भी चलाई थी. कई दिन तक नजर बंद भी थी.

1937 में मद्रास जाकर मालिया से शिक्षिका के लिए ट्रेनिंग की थी. लखनऊ में एक विद्यालय भी खोला और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का काम किया था. क्योंकि उस समय शिक्षा बहुत ही महंगी थी. 1940 से 1980 तक लखनऊ में रहीं. अस्वस्थ्य होने पर वह अपने बेटे सचिन के पास गाजियाबाद में रहने के लिए चली गई थी. 1973 में परिवार के चचेरे भाई की शादी में आखिरी बार 2 घंटे के लिए कानपुर आईं थी.

यह भी पढ़ें-

यूपी: J&K में शहीद हो गए थे फतेहपुर के विजय, परिवार 15 अगस्त पर हर साल करता है कार्यक्रमों का आयोजन

Independence Day 2021 Photos: गर्व से आपका सीना चोड़ा कर देंगी आजादी के जश्न की ये तस्वीरें, जय हिंद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget