एक्सप्लोरर

बाराबंकी: ये शख्स बोला-कराउंगा भगवान के साक्षात दर्शन, अंधविश्वास में उमड़ पड़ा जनसैलाब

बाराबंकी में भगवान के साक्षात दर्शन के अंधविश्वास ने लोगों को जमावड़ा लगा दिया. बाबा लक्ष्मी नारायण ने भगवान के साक्षात दर्शन करवाने का दावा किया था, जिसके बाद लोगों ने न ही लॉकडाउन का ध्यान रखा और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का, भगवान के दर्शन करने पहुंच गए.

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में कोरोना संकट और लॉकडाउन पर लोगों का अंधविश्वास भारी पड़ा है.
 जहां भगवान के साक्षात दर्शन करने के नाम पर लोगों की भीड़ जुट गई. हैरानी तब हुई जब प्रधान प्रतिनिधि बाबा लक्ष्मी नारायण ने भगवान के साक्षात दर्शन करवाने का दावा किया. उन्होंने भगवान के दर्शन कराने के लिए कई लोगों पर प्रयास करने के बाद एक 8 साल के बच्चे छोटू को भगवान के दर्शन कराने का दावा किया. बाबा लक्ष्मी नारायण का कहना है कि बाबा सदाशिव ने कोरोना की भविष्यवाणी की है. जिसके मुताबित, 2025 तक दुनिया खत्म हो जाएगी. अंधविश्वास का ये अंधा खेल जिले के ब्लाक सिद्धौर अंतर्गत पोराई मजरे पडरावा में देखने को मिला है. जहां भगवान के दर्शन के नाम पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर लोगों का जमावड़ा लग गया.
अंधविश्वास में उमड़ा जनसैलाब
पडरावा गांव में गुरुवार सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लग गया. आंखों पर अंधविश्वास की पट्टी बांधे लोगों को आस थी कि उन्हें जल्द ही भगवान के साक्षात दर्शन होंगे. इसी के चलते दूर-दूर से लोग वहां इकट्ठा होने लगे. दरअसल, बीते मंगलवार को ग्राम पोराई निवासी मनोज प्रजापति के घर पर भंडारे का आयोजन किया गया था. जिसमें ग्राम पंचायत बाबा का पुरवा के निवासी प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण ने लोगों से बताया कि गुरुवार को वो साक्षात भगवान के दर्शन करवाएंगे. साथ ही उन्होंने पूर्वजों से भी बातचीत करवाने का दावा भी किया, जिसमें 12 लोगों की सूची बनाई गई. जिसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और भगवान के दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का भी किसी ने कोई ख्याल नहीं रखा.
8 साल के छोटू बोला-मैंने किए भगवान के दर्शन
लक्ष्मी नारायण ने सर्वप्रथम सभी के सामने पांच लड़कों पर भगवान के दर्शन कराने की शुरुआत की. बहुत देर कोशिश के बाद भी दर्शन न होने पर एकांत कमरे में दर्शन कराने की बात कही. जिसपर सभी की सहमति से एक कमरे में बारी-बारी से कई लोगों पर प्रयास होने के बाद नाकाम बाबा ने एक 8 साल के छोटू पुत्र सुनील पर एक बार फिर तंत्र मंत्र शुरू किया.
छोटू के मुताबिक, उसको आकाश में चांद व तारे दिखाई देने लगे. जिसपर सवार होकर छीर सागर की ओर जाने के लिए कहा गया. फिर छोटू ने बताया कि सबसे पहले लक्ष्मी माता के दर्शन हुए, उसके बाद फिर भगवान विष्णु के दर्शन होने की बात बताई. इसी विषय पर जब लक्ष्मी नारायण से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भगवान के दर्शन कराने को लेकर ये सद्गुरु देव जी की खुली चुनौती है कि वो भगवान के दर्शन कराते हैं. अब तक कि 36 लोगों को सभी देवी देवताओं के दर्शन करा चुके हैं.
कोरोना की बीमारी पर बोले- ये युग परिवर्तन का समय
देश में फैली महामारी कोरोना के सवाल पर बताया कि सद्गुरु देव जी महाराज सदानंद ने बताया है कि जब परमात्मा का अवतार होता है, उसके बाद युग परिवर्तन होता है। यह भी कहा था कि 2025 तक युग परिवर्तन हो जाएगा, ये उसी के लक्षण हैं.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget