एक्सप्लोरर

मंदिर निर्माण से जुड़ी बड़ी बात सामने आई, खर्च को लेकर कोषाध्यक्ष ने दी अहम जानकारी

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर दो दिन ट्रस्ट की बेहद अहम बैठक हुई. इस बैठक में नींव भरने के मैटेरियल को लेकर चर्चा की गई. फिलहाल अब इस पर रिसर्च की जा रही है और रिपोर्ट का इंतजार है.

अयोध्या: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह 15 फरवरी से शुरू होगा. क्योंकि तब तक मंदिर की नींव की डिजाइन ट्रस्ट और निर्माण एजेंसियों को मिल जाएगी. वहीं, जिस मंदिर के मॉडल पर निर्माण होना है उस तरह के निर्माण पर लगभग 300 से 400 करोड़ रुपए लगेंगे. लेकिन मंदिर के परकोटे के बाहर राम जन्मभूमि परिसर में कुल निर्माण को जोड़ा जाए तो यह रकम 1100 सौ करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी. यह आकलन हमारा नहीं है, यह आकलन है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी जी का, जिन्होंने पहली बार राम मंदिर और उसके परकोटे के बाहर निर्माण में आने वाली लागत का खुलासा किया है.

फिलिंग मैटेरियल पर रिसर्च

अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में चली दो दिन की मंथन बैठक में एक तो यह तय हुआ कि राम मंदिर की नींव का निर्माण इंजीनियरिंग फिलिंग पद्धति से किया जाएगा. इसके लिए बुनियााद नहीं बल्कि कितनी भूमि में मंदिर निर्माण होना है, उस पूरी भूमि को 12 मीटर तक खोदा जाएगा. उसके बाद उसमें फिलिंग के लिए कौन से मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, यह रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद उस खोदे गए गड्ढे में जमीन की सतह से ऊपर तक फीलिंग की जाएगी, इस पद्धति को ही इंजीनियरिंग फिलिंग कहते हैं.

नींव पर शुरू हुआ काम

निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसी के बारे में निर्माण एजेंसी के विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया. निर्माण एजेंसियों के बीच समन्वय बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिए. अब तक हुए कार्य को देखा. मंदिर की नींव खोदने को लेकर विश्वकर्मा जी की पूजा के बाद सांकेतिक शुरुआत की. मंदिर निर्माण की स्टेप दर स्टेप की टाइमलाइन को लेकर चर्चा की. मंदिर निर्माण की जरूरतों को लेकर जानकारी ली लेकिन मीडिया से इस बारे में कोई बात नहीं की.

1100 करोड़ का खर्च

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने पहली बार इस बात को सामने रखा कि, मंदिर निर्माण का पूरी तरह कार्य 15 फरवरी से शुरू होगा क्योंकि तब तक फिलिंग मैटेरियल को लेकर भी रिपोर्ट आ जाएगी. वहीं, उन्होंने यह भी पहली बार बताया कि राम मंदिर के निर्माण पर लगभग 300 से 400 करोड़ रुपए लगेंगे लेकिन मंदिर के परकोटे के बाहर राम जन्मभूमि परिसर में कुल निर्माण को जोड़ा जाए तो यह रकम 1100 सौ करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें.

हर साल बाढ़ उजाड़ देती है इस गांव में रहने वालों का आशियाना, अब सरकार से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक के लंच में कल क्यों नहीं गए थे राजीव राय? बोले- '...गायब हो गया था'
इंडिया ब्लॉक के लंच में कल क्यों नहीं गए थे राजीव राय? बोले- '...गायब हो गया था'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह
'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
Embed widget