एक्सप्लोरर

'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह

सपा मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर इक़बाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को राम मंदिर और अयोध्या के दर्शन करने चाहिए और सरयू नदी में आचमन भी करना चाहिए.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया हैं. इसी क्रम में बाबरी मस्जिद पैरोकार रहे इक़बाल अंसारी ने सपा मुखिया को राम मंदिर और अयोध्या के दर्शन करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन चाहिए. 

इक़बाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है. आज अखिलेश यादव भी आ रहे हैं उनको भी चाहिए कि कथा भागवत में शामिल हो रहे हैं तो भगवान राम के भी दर्शन करें. सरयू स्नान भी करें, अयोध्या की श्रद्धा हैं.. अयोध्या साधु-संतो की नगरी है. अयोध्या आने से सबको शांति मिलती है.

उन्होंने कहा कि अयोध्या का विश्वास अटूट है. भगवान राम की नगरी है, यहां आएं और भगवान राम के दर्शन करें और मानवता होनी चाहिए..सबका साथ, सबका विकास होना चाहिए, सबके लिए रोज़गार होना चाहिए. अयोध्या की यहीं पहचान हैं. अखिलेश यादव को दर्शन करने चाहिए क्योंकि भगवान राम सबके हैं. इसलिए वो अयोध्या और रामलला के दर्शन करें, यही उनका विश्वास होना चाहिए. 

अखिलेश यादव के दौरे पर बोले हनुमानगढ़ी के पुजारी

हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत देवेशाचार्य महाराज ने सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर कहा कि "ये बहुत प्रसन्नता का विषय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या की पावन धरती पर आ रहे हैं, उनके पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री पवन पांडे के यहां भागवत कथा में... लेकिन, दुर्भाग्य का विषय ये है कि अयोध्या आकर अयोध्या धाम  वो नहीं आ रहे हैं, भगवान रामलला का दर्शन नहीं कर रहे हैं, हनुमान जी महाराज का दर्शन नहीं कर रहे हैं, माँ भगवती सरयू जी का आचमन-दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. 

इससे बड़ा दुर्भाग्यशाली इस संसार में और कोई नहीं हो सकता है. हमें रामचरितमानस की एक लाइन याद आ रही है. जिसके मन में कपट छल रहता है, वो भगवान के दरबार तक नहीं पहुंच पाता है, ये सर्वथा सिद्ध होते दिख रहा है." 

'सुबह अली-अली, फिर बजरंग बली'

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव के राम मंदिर नहीं आने के फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि "ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण प्यारे हैं. कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं लेकिन, ना वो मथुरा जाते हैं दर्शन करने, ना अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने जाते हैं.

इस नाते उनको डर है कि कहीं मुसलमान हमारा साथ छोड़ के चला ना जाए तो सब बेकार हो जाएगा, इस भय से वो नहीं जाते. अब उनको हिंदू वोट कैसे चाहिए, बारह बजे तक अली-अली करते हैं, बारह बजे के बाद बजरंगबली करते हैं। तो दुविधा में दोनों गए, माया मिली ना राम."

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget