एक्सप्लोरर

अचानक तहसील पहुंची आईजी भीड़ देखकर हुईं नाराज, पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

उन्नाव में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आईजी लक्ष्मी सिंह के अचानक पहुंचने पर हड़कंप मच गया. कोरोना महामारी के दौर में बेतरतीब भीड़ देखकर वे पुलिस कर्मियों पर भड़क उठीं.

उन्नाव: उन्नाव में सम्पूर्ण समाधान दिवस में औचक निरीक्षण करने पहुंची आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह का कोराना काल में तहसील परिसर में भीड़ देख पारा चढ़ गया. वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की क्लास लगा दी. वहीं, आईजी ने तहसील कर्मियों को भीड़ को दो गज की दूरी व कतार में कराने की बात कही है. आईजी के सख्त तेवर से अधिकारियों में अफरा तफरी मच गयी. वहीं, पत्रकार सूरज पांडेय की हत्या में आरोपी सिपाही अमर सिंह की दो माह बाद भी गिरफ्तारी न होने के सवाल पर एसपी को तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए रिपोर्ट तलब की है. कमिश्नर लखनऊ मंडल ने भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतें सुनी.

भीड़ देखकर आईजी नाराज

सदर तहसील कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस डीएम उन्नाव रविंद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी की मौजूदगी में चल रहा था. दोपहर करीब 12 बजे औचक निरीक्षण पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह तहसील कार्यालय आ गई. तहसील में बिना मास्क व बेतरतीब फरियादियों की भीड़ देखकर आईजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आईजी ने पुलिस कर्मियों से गुस्सा जाहिर किया. आईजी ने महिला फरियादियों के पास पहुंचकर शिकायत सुनी और तत्काल एसपी को निस्तारण के निर्देश दिए हैं.

पत्रकार हत्या में मांगा अपडेट

आईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायतें सुनी. आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि, सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायते सुनी गई हैं. सबसे ज्यादा मामले राजस्व के आ रहे हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि, शिकायतों का समयबद्ध तरीके से जिला प्रशासन की तरफ से निपटारा किया जा रहा है. सम्पूर्ण समाधान दिवस में भीड़ की मौजूदगी पर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाने पर बोली फटकार नहीं थोड़ा समझाया गया है. वहीं, 12 नवंबर को रेल ट्रैक किनारे मिले पत्रकार सूरज पांडेय की हत्या मामले में नामित सिपाही अमर सिंह के फरार होने के सवाल पर आईजी ने एसपी को सिपाही की गिरफ्तारी के साथ ही केस की अपडेट मांगी है.

कमिश्नर ने भी सुनी शिकायतें

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शासन के निर्देश पर लखनऊ मंडल कमिश्नर रंजन कुमार भी दोपहर करीब एक बजे तहसील पहुंचे. कमिश्नर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और तत्काल मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए. कमिश्नर रंजन कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन के निर्देश पर आज उन्नाव में संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होकर शिकायतों को सुना है. सबसे ज्यादा मामले राजस्व के आए हैं. इनमें से 5 मामलों को तत्काल निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें.

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजक तत्वों ने किया पथराव, सीएम योगी उठाया ये कदम

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget