एक्सप्लोरर

होली 2022 पर ट्रेन में टिकट नहीं मिलने से हैं परेशान, तो यूपी रोडवेज की बस से जा सकते हैं घर, इस वेबसाइट से करें बुकिंग

UP Roadways Bus: अगर आप होली पर घर जाना चाहते हैं और ट्रेन की टिकट बुक नहीं हो पा रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप यूपी रोडवेज की बसों से भी घर जा सकते हैं जिसके लिए खास तैयारी की गई है.

UP Roadways Bus: अगर आप भी होली 2022 पर अपने घर जाने का मन बना कर बैठे हैं और आपको ट्रेन में टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है या फिर टिकट मिलने के बाद भी वो वेटिंग में है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप यूपी रोडवेज बसों के जरिए भी त्योहार पर अपने घर जा सकते हैं और अपनों के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं. इसके लिए यूपी परिवहन निगम ने खास तैयारी की है जिसके तहत होली के मौके पर यूपी रोडवेज 7 से 8 दिन पहले से ही बसों की संख्या बढ़ाने वाला है. जिसकी टिकट आप घर बैठे बुक कर सकते हैं.
 
गाजियाबाद से चलेंगी 250 बसें
अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते है और होली पर अपने घर जाना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है क्योंकि अब आपको अपने घर जाने के लिए कोई कड़ी मशक्कत नहीं करनी होगी बस गाजियाबाद तक आना है, गाजियाबाद के तमाम बस अड्डों से यूपी के लिए बसें चलाई जाएंगी. इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के गाजियाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी एके सिंह ने एबीपी न्यूज़ को बताया की हर साल त्योहार से पहले यूपी अपनी रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ा देती है. उन्होंने बताया की होली से एक हफ्ते पहले लगभग 200 से 250 बसें अलग-अलग जगहों के लिए चलाई जाएंगी.
 
पूर्वांचल पर होगा फोकस
क्षेत्रीय अधिकारी एके सिंह ने बताया कि कुछ ही दिनों में चलने वाली इन 250 बसों का ज्यादा फोकस यूपी के पूर्वांचल हिस्से की ओर होगा क्योंकि इस क्षेत्र के ज्यादा लोग होली पर अपने घर जाते हैं. इसके साथ ही कई और जिलों के लिए बसें चलाई जाएंगी.
 
बस अड्डे से ले सकते हैं टिकट
इन बसों के लिए टिकट कैसे और कहां से मिलेगी इस पर जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर बस अड्डों पर लोग सीधा जा कर टिकट ले सकते हैं अगर वो सामान्य बस में यात्रा करना चाहते हैं. वहीं अगर उन्हें एसी में यात्रा करना है तो इसके लिए वो यूपी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जा कर भी टिकट बुक कर सकते हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget