एक्सप्लोरर

करवाचौथ की रात को पति ने पत्नी को दिया मौत का तोहफा!...सनसनीखेज वारदात ने खड़े कर दिए रौंगटे

हमीरपुर में करवाचौथ की रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गिफ्ट न लाने की वजह से दोनों के बीच ये विवाद हुआ था, जिसने खूनी रूप ले लिया।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। करवाचौथ के दिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनसनी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहां करवाचौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखे पत्नी का किसी बात पर उससे विवाद हो गया। ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाराज पति ने अपना आपा खोते हुए कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वो कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, जिससे पत्नी की हत्या की गई है। लोगों में चर्चा है कि करवाचौथ पर गिफ्ट न लाने की वजह से दोनों में बीच विाद हुआ था। वहीं, पत्नी के घरवालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

ये मामला हमीरपुर जिले के बिवार थानाक्षेत्र के उमरी गांव का है। इस गांव का रहने वाला तुलसीराम प्रजापति, जो पेशे से मजदूर है। करवाचौथ के लिए वो बुधवार को अपनी पत्नी भूरी उर्फ प्रेमा देवी को उसके मायके सुमेरपुर के सिमनौड़ी लाया था। गुरुवार को करवाचौथ था, उसकी पत्नी भूरी ने अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखा हुआ था। शाम करीब सात बजे तैयार होकर वो पूजा करने जा रही थी, तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।

घर में मौजूद हत्यारोपी की मां रामदुलारी ये सब देखकर चीख पड़ी। चीख-पुकार सुनकर वहां गांववाले इकट्ठा  हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके में पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने मामूली कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। मौके पर गिफ्ट न लाने पर विवाद होने की चर्चा रही। वहीं, मृतिका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

चिन्मयानंद को बचाने के लिए सरकार ने पीड़िता को जेल में डाला : अजय कुमार लल्लू पीसीएस की परीक्षा में बड़े बदलाव, अरबी- फारसी समेत 5 विषय खत्म, जानें- छात्रों पर क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget