एक्सप्लोरर

Holi 2023: वाराणसी के बाजारों पर चढ़ा होली का रंग, पीएम मोदी के मास्क और योगी टोपी की सबसे ज्यादा डिमांड

Holi 2023: वाराणसी में होली की तैयारियों में बाजार पूरी तरह सज गया है. ग्राहकों की भीड़ है. मोदी मास्क, मोदी, योगी टोपी के साथ कांग्रेस नेताओं और सपा नेताओं की भी टोपी बाजार में लोगों की पसंद बनी है.

Holi 2023 Varanasi: होली का त्योहार नजदीक है और अब बाजारों में होली की रौनक भी दिखाई देने लगी है. सारे बाजार होली के रंगों, पिचकारी और तमाम सामानों से भर गए हैं. इस बार वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के फेस मास्क और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की टोपी की धूम हैं. लोगों को मोदी, योगी और अमित शाह (Amit Shah) का मास्क बहुत पसंद आ रहा है तो वहीं कांग्रेस (Congress) के राहुल, सोनिया और प्रियंका के साथ मुलायम सिंह यादव, आजम खान और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की टोपी भी लोगों की पसंद बनी है. 

वाराणसी में होली की तैयारियों में बाजार पूरी तरह सज गया है. ग्राहकों की भीड़ है. मोदी मास्क, मोदी, योगी टोपी के साथ कांग्रेस नेताओं और सपा नेताओं की भी टोपी बाजार में लोगों की पसंद बनी है, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड मोदी मास्क और मोदी योगी टोपी की है. ग्राहक जहां मोदी मास्क पहनकर त्यौहार मनाने के लिए उत्साहित हैं तो वहीं दुकानदार भी खूब बिक्री होने से खुश हैं. बाजार में कई तरह की टोपी उपलब्ध है, लेकिन ज्यादा पसंद नेताओं की टोपी और उनके मास्क को किया जा रहा है.

मोदी मास्क की सबसे ज्यादा डिमांड

होली के त्योहार पर मोदी मास्क और टोपी बेचने वाले दुकानदार मनोज इस बार हुई बिक्री से बहुत खुश हैं. मनोज ने कहा कि मोदी मास्क की बहुत डिमांड है, लोग टोपी भी खरीद रहे हैं लेकिन मोदी मास्क सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है.

वाराणसी के होलसेल बाजार में मुगलसराय से होली का सामान लेने आए व्यापारी राम सिंह ने कहा कि अभी मोदी जी का मास्क नया आया है. वह सबसे ज्यादा ले जा रहे हैं क्योंकि उसकी डिमांड है. हालांक इस दौरान वो महंगाई को लेकर थोड़े परेशान जरूर लगे. उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा सामान के दाम बढ़े हैं. देखते हैं कि इस साल व्यापार कैसा रहता है. 

पिछले 10 सालों से होली के सीजन में होली के सामान बेचने वाले दुकानदार परवेज अहमद ने कहा कि उनके पास हर तरह के ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड मोदी मास्क और नेताओं के टोपी की है. रंग खेलने के लिए पिचकारी भी बहुत तरह की है. व्यापार बहुत अच्छा नहीं है क्योंकि महंगाई के कारण जो ज्यादा माल ले जाते हैं थे इस बार कम माल ले जा रहे हैं. दुकानदार नो प्रॉफिट नो लॉस पर भी व्यापार को तैयार है, ताकि उनका माल बिक जाए. 

ये भी पढ़ें- Holi 2023: यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget