एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पर्यटक हेलीकॉप्टर से कर सकते हैं हिमालय दर्शन, खर्च करने होंगे इतने रुपये

उत्तराखंड में पर्यटकों को औली से हिमालय दर्शन का मौका मिल रहा है. औली में पर्यटक बर्फ का मजा लेने के साथ-साथ ऊंचे हिमालय को करीब से देख रहे हैं. इसे लेकर जबरदस्त उस्ताह भी देखने को मिल रहा है.

जोशीमठ: उत्तराखंड का मशहूर पर्यटन स्थल और देश दुनिया में स्कीइंग के लिए मशहूर स्कीइंग रिसोर्ट औली में अब पर्यटकों को बर्फ के अलावा अन्य एक्टिविटीज भी मिलनी शुरू हो गई हैं. अब महज 10 मिनट में औली से हिमालय दर्शन का मौका मिल रहा है. हिमालय दर्शन को लेकर पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है.

हेरिटेज एविएशन ने शुरू की सेवा महज 10 मिनट में पर्यटक जहां आसमान से औली सहित तमाम बर्फीली वादियों का दीदार कर रहे हैं. वहीं, उन्हें हिमालय की ऊंची चोटियों को करीब से देखने का मौका भी मिल रहा है. हेरिटेज एविएशन ने उत्तराखंड सरकार के माध्यम से ये सेवा शुरू की है. इसमें महज 3000 रुपये में 10 मिनट की हवाई सेवा से हिमालय का दर्शन करने का मौका पर्यटकों को मिल रहा है.

पर्यटक भी उठा रहे हैं लुत्फ उत्तराखंड के औली में पर्यटक बर्फ का मजा लेने के साथ-साथ ऊंचे हिमालय को करीब से देख रहे हैं. इसे लेकर जबरदस्त उस्ताह भी देखने को मिल रहा है. औली घूमने के बाद पर्यटकों को आसमान की ऊंचाई से औली, नन्दा देवी, भविष्य बद्री, कामेट, स्लीपिंग ब्यूटी, बरमल सहित तमाम हिमालय की ऊंचाई को करीब से देखने का मौका मिल रहा है. हिमालय दर्शन का पर्यटक भी जमकर आनंद उठा रहे हैं. पर्यटकों का कहना है की उन्हें अद्भुत एहसास हो रहा है.

मिल रहा है अलग अनुभव वहीं, हेलीकॉप्टर के पायलट का कहना है कि औली से 10 मिनट की जॉय राइडिंग के जरिए पर्यटकों को पूरे हिमालय के दर्शन करवाए जा रहे हैं. पर्यटक हेलीकॉप्टर में बैठकर बिलकुल अलग अनुभव ले रहे हैं. अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

निहार सकेंगे हिमालय की खूबसूरती हिमालय दर्शन सेवा के इंजिनियर का कहना है कि हमने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और औली की वादियों में बर्फ और स्पोर्ट्स के अलावा बिलकुल अलग एक्टिविटी शुरू की है. यहां हजारों पर्यटक आते हैं. हमने उनके लिए अलग हिमालय दर्शन सेवा शुरू की है ताकि वो औली घूमने के साथ-साथ हिमालय को भी देख सकें. उन्होंने कहा कि ये आज तक की सबसे सस्ती हेली यात्रा है. पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा साथ ही हिमालय की खूबसूरती को भी वो निहार सकेंगे.

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: क्या राकेश टिकैट के आंसुओं ने आंदोलन में दोबारा जान फूंक दी?

गांव-गांव घूमेगी राम मंदिर की झांकी, राजपथ की परेड में मिला है पहला स्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget