एक्सप्लोरर

गांव-गांव घूमेगी राम मंदिर की झांकी, राजपथ की परेड में मिला है पहला स्थान

राजपथ में झांकी में प्रथम पुरस्कार पहली बार उत्तर प्रदेश के खाते में आया है. केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री किरेन रिजूजू ने यूपी के सूचना विभाग को पुरस्कार सौंपा.

लखनऊ: देश की राजधानी दिल्ली में यूपी की राम मंदिर की झांकी को पहला स्थान मिला है. मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर श्रीराम मंदिर की झांकी की प्रतिकृति को प्रदेश में गांव-गांव में घुमाया जाएगा. दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में पहला स्थान पाने वाली राम मंदिर झांकी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहद अहम फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की श्रीराम मंदिर की झांकी को देश की सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिलने को गर्व का क्षण बताया है. योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का अवसर है. झांकी के इस प्रतिरूप को प्रदेश में भी दिखाया जाएगा. जहां-जहां से यह झांकी गुजरेगी, वहां जनता इसका स्वागत करेगी और पुष्पवर्षा की जाएगी. अब सरकार इस झांकी की प्रतिकृति का भ्रमण प्रदेश के गांव-गांव तक में कराएगी.

उत्तर प्रदेश सरकार की श्रीराम मंदिर मॉडल की झांकी देश में सर्वोत्तम रही. राजपथ में झांकी में प्रथम पुरस्कार पहली बार प्रदेश के खाते में आया है. इसे गौरव का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब प्रदेश भर में इस झांकी का भ्रमण कराने का निर्देश दिया. उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के सूचना विभाग ने इस बार अयोध्या में निमार्णाधीन श्रीराम मंदिर मॉडल की झांकी निकाली.

झांकी में प्रदेश की बेहद संपन्न विरासत- अपर मुख्य सचिव

दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री किरेन रिजूजू ने उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग को पुरस्कार सौंपा. शाम को लखनऊ लौटकर मुख्यमंत्री के सरकार आवास पर अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ. नवनीत सहगल और सूचना निदेशक शिशिर ने मुख्यमंत्री को पुरस्कार सौंपा. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि झांकी में प्रदेश की बेहद संपन्न विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गई है. अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर मॉडल के अलावा रामायण के प्रमुख दृश्य और रामायण की रचना करते हुए महर्षि वाल्मीकि भी आकर्षण का केंद्र रहे. शबरी के झूठे बेर खाते हुए प्रभु श्रीराम के साथ अन्य दृश्यों और संगीत के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश की गई है. सूचना निदेशक ने इस उपलब्धि को टीमवर्क का नतीजा बताया.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी योगी सरकार

UP Panchayat Chunav: मजबूत रणनीति के सहारे उतरेगी बीजेपी, चलाएगी ये बड़ा अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget